‘दबंग 3’ में कोई प्रेम त्रिकोण नहीं : सोनाक्षी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Jun, 2019

‘दबंग 3’ में कोई प्रेम त्रिकोण नहीं : सोनाक्षी
मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ‘दबंग 3’ अपने रज्जो के किरदार को निभा रहीं हैं। सोनाक्षी का कहना है कि आने वाली इस फिल्म में कोई प्रेम त्रिकोण (लव ट्राएंगल) नहीं होगा।

यहां सोमवार को सैलॉन ब्रांड स्ट्रीक्स प्रोफेशनल के रेट्रो रीमिक्स कलेक्शन की लॉचिंग में सोनाक्षी ने इस बारे में बात की।

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के बारे में ऐसा अफवाहें थीं कि सोनाक्षी के अलावा फिल्म में एक अन्य अभिनेत्री भी होंगी और इसमें त्रिकोणीय प्रेम को दिखाया जाएगा।

इसे नकारते हुए सोनाक्षी ने कहा, ‘‘नहीं...अटकलें होंगी, लेकिन निश्चित रूप से फिल्म की कहानी भिन्न होगी और इस फिल्म में नए किरदार भी होंगे क्योंकि हम दर्शकों को एक ही तरह की विषयवस्तु नहीं देना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही अच्छी फिल्म होगी।’’

सोनाक्षी ने यह भी कहा कि इस बार फिल्म के गाने में मुन्नी नहीं होगी और गाने में मुन्ना होगा इसलिए इसमें और भी मजा आयेगा।

‘दबंग 3’ के निर्माता सलमान खान और अरबाज खान हैं।
(आईएएनएस)

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0