मोनिका डोगरा : कई बार आइटम नंबर करने से मना किया

By: Team Aapkisaheli | Posted: 26 Feb, 2021

मोनिका डोगरा : कई बार आइटम नंबर करने से मना किया
मुंबई। अभिनेत्री मोनिका डोगरा ने 2011 में बॉलीवुड डेब्यू फिल्म धोबी घाट से अपनी पहचान बनाई थी। फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया था। हालांकि, कुछ अन्य रिलीज के बावजूद, वह वास्तव में कभी भी उद्योग में पैर जमाने में कामयाब नहीं हो पाई। डेविड (2013) और तेरा सुरूर (2016) जैसी कुछ फिल्मों में नजर आने के बाद, मोनिका वेब श्रृंखला, द मैरिड वुमन में फिर से नजर आएंगी।

मोनिका कहती हैं कि जिस तरह से महिलाओं को बॉलीवुड फिल्मों में ऑब्जेक्टिफाई किया गया है, उन्हें यह कभी पसंद नहीं आया।

उन्होंने विशेष रूप से डांस नंबर के बारे में कहा, आइटम गीत मेरे लिए नहीं है। मैंने कई बार कहा है। मैं व्यक्तिगत रूप से एक महिला को वस्तु के रूप में पेश किया जाना पसंद नहीं करती हूं। मुझे लगता है कि हम उससे बहुत अधिक हैं।

उनकी आगामी श्रृंखला एक अर्बन रिलेशनशीप ड्रामा है, जिसमें समाज की ओर से महिला पर थोपी गई शर्तो के बारे में दर्शाया गया है।

श्रृंखला का निर्देशन साहिर रजा ने किया है और इसे एल्ट बालाजी और जी5 पर प्रसारित किया जाएगा। (आईएएनएस)

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0