लालू ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बताया मुख्य मौका मंत्री

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Oct, 2020

लालू ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बताया मुख्य मौका मंत्री
पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद भले ही चारा घोटाला के मामले में सजा काट रहे हों, लेकिन अपने ट्विटर हैंडल से वे बिहार विधानसभा चुनाव में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। लालू के ट्विटर हैंडल से लगातार विरोधियों पर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को लालू के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य मौका मंत्री और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उप मुख्य धोखा मंत्री बताया गया है।

लालू के ट्विटर हैंडल से एक कार्टून भी पोस्ट किया गया है, जिसमें नीतीश, सुशील मोदी को मौका मांगते दिखाया गया है, जबकि जनता उनसे कितना मौका देने की बात कह रही है।

लालू ने कार्टून के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, मुख्य-मौका मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी, जनता ने बहुत दिया आपको मौका और आप ने दिया जनता को धोखा।

उल्लेखनीय है कि लालू ट्विटर के जरिए लगातार विरोधियों पर निशाना साध रही है। लालू चारा घोटाला के मामले में जेल में बंद हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से वे रांची के रिम्स में भर्ती हैं।  (आईएएनएस)

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0