नए शो को आवाज देंगे जावेद जाफरी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Jun, 2019

नए शो को आवाज देंगे जावेद जाफरी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी जल्द ही आगामी वेब सीरीज ‘ओनली फॉर सिंगल्स’ को अपनी आवाज देंगे।
अभिनेता ने शो के ट्रेलर की डबिंग कर ली है, जो 28 जून को एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होगा।

शो का हिस्सा बनने पर जावेद ने कहा, ‘‘जब मैंने ‘ओनली फॉर सिंगल्स’ का ट्रेलर देखा, तो मेरे दिमाग में यही आया कि हम हमेशा विकसित होने वाले दौर में रहते हैं, लेकिन सिंगल्स के लिए समस्या अब भी ज्यों की त्यों है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘चाहे आज से 15 साल पहले एक बैचलर के रूप में रहने की बात हो या आज, सब कुछ ‘जुगाड़’ के आधार पर हो रहा है। समय के साथ, केवल तरीका बदल गया है, लेकिन सिंगल लडक़े या लडक़ी के लिए समस्या और स्थिति अभी भी वैसी ही है।’’

शो में विवान शाह, पूजा बनर्जी, अमन उप्पल, दीप्ती सती, शीरिन सेवानी और गुलशन नाइन नजर आएंगे। शो की कहानी एक नए शहर में रहने वाले सिंगल्स पर आधारित है।
(आईएएनएस)

क्या सचमुच लगती है नजर !

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0