एक बार रोनाल्डो से कहा था, अर्जेंटीना में हम तुम्हें पसंद नहीं करते : डायबाला

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Apr, 2020

एक बार रोनाल्डो से कहा था, अर्जेंटीना में हम तुम्हें पसंद नहीं करते : डायबाला
तुरिन। इटैलियन क्लब जुवेंटस के स्टार फुटबालर पाउलो डायबाला ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने क्लब साथी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से एक बार कहा था कि अर्जेंटीना में उन्हें हम बहुत नापसंद करते थे क्योंकि उनके चलने का तरीका और उनका व्यवहार बहुत अलग था। बेसॉकर डॉट कॉम ने डायबाला के हवाले से कहा, एक बार जब हम यात्रा कर रहे थे तो मैं उनसे आगे बैठा था। मैंने उनसे कहा था कि तुम्हारे फिगर के कारण अर्जेंटीना में हम तुमसे थोड़ा नफरत करते थे क्योंकि तुम्हारे चलने का तरीका थोड़ा अलग था।

उन्होंने कहा, रोनाल्डो हंसने लगे और उन्होंने मुझसे कहा कि इसके लिए आप मेरी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन मैं जैसा हूं, हूं।

डायबाला ने रोनाल्डो के बारे में कहा, एक व्यक्ति के रूप में वह एक शानदार इंसान हैं। वह मैदान के अंदर और बाहर बहुत ही फ्रेंडली रहते हैं। वह हमेशा बोलना चाहते हैं और सुनना भी चाहते हैं। उनके बारे में कुछ चीजें हैरान करती हैं क्योंकि जिस तरह के वे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, ऐसे में इस तरह के नहीं लगते हैं।

डायबाला हाल ही में कोरोनावायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं। वह जुवेंटस के तीसरे खिलाड़ी हैं, जो कोरोना की चपेट में आए है। (आईएएनएस)

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0