अनुपम खेर की ‘फेवरेट’ हैं कंगना

By: Team Aapkisaheli | Posted: 28 May, 2019

अनुपम खेर की ‘फेवरेट’ हैं कंगना
मुंबई। मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना पसंदीदा बताया है। हाल ही में दोनों की मुलाकात यहां हवाईअड्डे पर हुई।

अनुपम ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मेरी फेवरेट कंगना से मिलकर हमेशा ही बहुत अच्छा लगता है।’’

इस दौरान अनुपम ने कंगना संग अपनी कुछ तस्वीरों को भी साझा किया। इन तस्वीरों में कंगना एक सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रहीं हैं और इसके साथ वह शेड्स लगाए हुर्इं हैं जबकि अनुपम व्हाइट शर्ट, डेनिम जीन्स में नजर आ रहे हैं।

अनुपम मीडिया में अकसर ही कंगना की तारीफ करते नजर आते हैं। जब कंगना ने दावा किया था कि इंडस्ट्री में से किसी ने भी ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ में उनके काम को लेकर बात नहीं कि है तब भी अनुपम ने कंगना को अपना समर्थन दिया था।

काम की बात करें तो अनुपम खेर अभी अपनी आने फिल्म ‘वन डे : जस्टिस डेलीवर्ड’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं जबकि कंगना अपनी अगली फिल्म ‘पंगा’ में नजर आएंगी।
(आईएएनएस)

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0