अमित साध ने पूरी की ‘ब्रीद 2’ की शूटिंग

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Jun, 2019

अमित साध ने पूरी की ‘ब्रीद 2’ की शूटिंग
मुंबई। अभिनेता अमित साध ने वेब सीरीज के दूसरे संस्करण ‘ब्रीद 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। शुक्रवार को अमित ने शो के क्लैप बोर्ड के एक ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर साझा करने के साथ उसके कैप्शन में लिखा, ‘‘एक और सफर खत्म हुआ, बल्कि एक सीजन खत्म हुआ, आपके सामने ‘ब्रीद 2’ को लेकर आने की प्रतीक्षा नहीं कर पा रहा हूं।’’

एमेजॉन प्राइम वीडियो सीरीज के पहले संस्करण में आर. माधवन, ऋषिकेश जोशी, सपना पब्बी, अथर्व विश्वकर्मा और नीना कुलकर्णी जैसे कलाकार शामिल थे।

इसके नए सीजन में अभिषेक बच्चन, सियामी खेर और अमित मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

‘ब्रीद 2’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें साधारण लोगों की जिंदगी में आने वाली असाधारण मुसीबतों और उनकी परिस्थियों को दिखाया गया है।
(आईएएनएस)

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0