अभिषेक बच्चन ने अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू की

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 , 2019

अभिषेक बच्चन ने अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू की
मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन ने निर्देशक कूकी गुलाटी की अनटाइटल्ड-फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। अभिषेक ने सोमवार को फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में कहा, हियर वी गो! एक नई यात्रा, एक नई शुरुआत। आपकी शुभकामनाएं चाहिए। अजय देवगन, कूकी गुलाटी।

अजय देवगन फिल्म्स इस फिल्म का निर्माण कर रही है। इस फिल्म से सात साल बाद अजय और अभिषेक का रियूनियन देखने को मिलेगा। इससे पहले दोनों फिल्म बोल बच्चन में साथ दिखाई दिए थे।

शूटिंग शुरू होने के अलावा फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। (आईएएनएस)

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0