नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल : नागौर में महिला बैंक प्रबंधक की दिलेरी से टली 16 लाख की डकैती, ATM काट रहे दो बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 , 2026

नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल : नागौर में महिला बैंक प्रबंधक की दिलेरी से टली 16 लाख की डकैती, ATM काट रहे दो बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के मूंडवा कस्बे में अपराधियों के नापाक मंसूबों पर एक महिला की बहादुरी और पुलिस की मुस्तैदी ने पानी फेर दिया। यूको बैंक की शाखा में एटीएम काटने घुसे शातिर बदमाशों को महिला बैंक प्रबंधक की सूझबूझ और दिलेरी ने ऐसा उलझाया कि वे मौके से भागने में कामयाब नहीं हो सके और सलाखों के पीछे पहुंच गए। इस साहसिक कदम से बैंक में रखे लगभग 16 लाख रुपये सुरक्षित बच गए। 

यह पूरी घटना रविवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजकर 2 मिनट की है। बदमाश पूरी तैयारी के साथ बैंक के एटीएम बूथ के अंदर दाखिल हुए थे और उनके पास कटर मशीन व ड्रिल जैसे आधुनिक उपकरण भी मौजूद थे। वे एटीएम को काटकर बड़ी रकम उड़ाने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि बैंक का हाई-टेक सुरक्षा तंत्र उन्हें देख रहा है। 

अजमेर अंचल के बैंक सुरक्षा अधिकारी गौतम नागर को जैसे ही ई-सर्विलांस सिस्टम के जरिए मूंडवा शाखा के एटीएम में संदिग्ध हलचल का अलर्ट मिला, उन्होंने बिना एक पल गंवाए तुरंत मूंडवा शाखा की प्रबंधक सारिका चौधरी को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधक सारिका चौधरी ने घबराने के बजाय अनुकरणीय साहस का परिचय दिया। वह तुरंत सतर्क हुईं और बिना देर किए मौके पर पहुंच गईं।

उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बाहर से एटीएम बूथ का शटर गिराकर दोनों बदमाशों को अंदर ही कैद कर दिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। शटर बंद होने की इस अप्रत्याशित कार्रवाई से बदमाश अंदर ही घबरा गए। गश्त कर रही स्थानीय पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही मिनटों के भीतर मौके पर पहुंचकर बैंक को घेर लिया और अंदर मौजूद दोनों आरोपियों को धर दबोचा। 

प्रबंधक सारिका चौधरी की इस त्वरित सोच, अदम्य साहस और सूझबूझ के चलते बदमाशों की यह बड़ी साजिश नाकाम हो गई और बैंक के करीब 16 लाख रुपए पूरी तरह सुरक्षित बच गए। पुलिस अब दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0