1 of 3 parts

करियर प्लानिंग कर हैं तो ये उपाय आपके काम के...

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Nov, 2016

करियर प्लानिंग कर हैं तो ये उपाय आपके काम के...
करियर प्लानिंग कर हैं तो ये उपाय आपके काम के...
हर युवा के जीवन में सही करियर चुनने का समय आता है। सही फैसला लेने के लिए अपने व्यक्तित्व की परख होनी जरूरी है... आप जो विषय पढाई के लिए चुनते हैं, वह पूरे जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। तो क्या गलत चयन जीवन को तबाह कर सकता है! जिंदगी हमें अपने गलत फैसलों को ठीक करने का मौका देती है और कई बार ऐसा मौका हमारे जीवन की दिशा ही बदल देता है। यदि आप सावधान और सतर्क हैं तो उन अवसरों में से कुछ को लपक कर उनका भरपूर दोहन कर सकते हैं।
लोगों के दिमाग में सबसे बड़ा सवाल होता है, कि हमारे जीवन में कोई अवसर आता है तो कैसे पहचानें कि यही है वह मौका जिसका हमें इंतजार है। मेरे ख्याल से कैरियर काउंसलिंग का विज्ञान और कला इसी पर निर्भर है कि हर व्यक्ति के जीवन में वह मोड जरूर आता है, जो उसे उसकी सपनों की मंजिल तक ले जा सकता है।
करियर प्लानिंग का फैसला करने की दिमाग खपाऊ प्रक्रिया से कदम पीछे हटाएं और दूसरी चीजों के बारे में सोचें। मिसाल के तौर पर आप कैसे जानें कि कोई ड्रेस आप पर एकदम फिट बैठती है और आपको सूट भी करती है! हम लोगों में से अधिकतर ने कभी न कभी खुद को शीशे में निहारते हुए कई घंटे बिताए होंगे, एक ड्रेस खरीदने के लिए कई दुकानों पर भटके होंगे और देखा होगा कि हम पर कौन-सा रंग खिलता है या कौन-सी ड्रेस फबेगी। हम कोशिश करते हैं कि वह ड्रेस न पहनें, जो हमारे दोस्त पहनते हैं, बल्कि कई तो उनसे अलग दिखने की कोशिश करते हैं, इतना प्रयास बस एक ड्रेस के लिए, जिसे हम जीवन में कुल 20-30 बार पहनेंगे।
लेकिन जब करियर चुनने का मौका आता है तो हम उसी को लपकने की मानसिकता रखते हैं, जिसके पीछे सब भाग रहे होते हैं, उन्हीं संस्थानों में दाखिला चाहते हैं, जहां हमारे दोस्त जा रहे हैं। अपनी ताकत, कमजोरी, जुनून और रुचियों का विश्लेषण करने की जहमत नहीं उठाते। हम विश्लेषण करने की जहमत नहीं उठाते। हम विश्लेषण करने वाली मानसिकता रखना ही नहीं चाहते, अपनी अलग शख्सियत ही नहीं चाहते, और ‘उस खास कैरियर’ तक पहुंचने से पहले कई जगह हाथ आजमाना चाहते हैं।


करियर प्लानिंग कर हैं तो ये उपाय आपके काम के... Next
Tips for successful career planning, jobs, Tips for Achieving Career Success, Career Planning tips, successful career tips, career choice, best career tips

Mixed Bag

News

नीट पेपर लीक मामले में सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई हो : प्रियंका चतुर्वेदी
नीट पेपर लीक मामले में सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई हो : प्रियंका चतुर्वेदी

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0