1 of 1 parts

सेहत के लिए कितना फायदेमंद है रस्सी कूदना जानें...

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Jan, 2019

सेहत के लिए कितना फायदेमंद है रस्सी कूदना जानें...
रस्सी कूदना सुनकर आपको अपना बचपन याद आ गया होगा। इसे कूदने से जितना मज़ा आता है यह उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इससे जांघ और मांसपेशियां मजबूत बनती है। यह शरीर को चुस्त और फिट रखने के साथ कई हेल्थ समस्याओं को भी दूर करती है। अगर आप अब भी रस्सी कूदना शुरू कर देते हैं तो आपको किसी भी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होगी।   
वजन घटाने में करें मदद- आज के समय में बहुत से लोग मोटापे से परेशान हैं। वह इसे घटाने के लिए जिम जाते हैं, डाइटिंग करते हैं लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी उन्हें फायदा कम ही दिखाई देता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान है तो हर रोज कम से कम पंद्रह मिनट तक रस्सी कूदें। इससे आपको मोटापा तेजी से घटना शुरू होगा।

जोड़ो के दर्द से मिलें राहत- रस्सी कूदने से एड़ियों और घुटनों के दर्द से राहत मिलती है। इससे एड़ियों को ताकत मिलती है। इसके लिए धीरे-धीरे रस्सी कूदें।

दिमाग होगा तेज- इससे तनाव से छुटकारा मिलता है और दिमाग फ्रैश महसूस करता है। इसके लिए रोजाना 10 से 15 मिनट रस्सी कूदें।

कलाइयां होगी मजबूत -जब रस्सी कूदते है तो हाथों की कलाईयां भी घूमती हैं। जिससे कलाईयों व उंगलियों की अकड़न भी ठीक होती है।

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


benefits of jumping rope, jumping rope

Mixed Bag

News

गुल्लक 5 में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर
गुल्लक 5 में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0