1 of 1 parts

ढेर सारे लोगों से प्यार करने में यकीन : राधिका आप्टे

By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 Jun, 2019

ढेर सारे लोगों से प्यार करने में यकीन : राधिका आप्टे
मुंबई। अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि वह एक ही समय में ढेर सारे लोगों से विभिन्न स्तरों और कई तरह से प्यार करती हैं।
एक बयान में कहा गया कि राधिका ने प्यार के इर्द-गिर्द घूमती अपनी फिलॉसफी के बारे में ‘बीएफएफ्स विद वोग - सीजन 3’ के एक एपिसोड में बात की। यह शो कलर्स इन्फिनिटी पर प्रसारित होता है।

जब होस्ट नेहा धूपिया ने राधिका से दूसरों की ओर आकर्षित होने के बारे में पूछा तो अभिनेत्री ने कहा, ‘‘बेशक आप आकर्षित होंगे। इसके लिए आपको एक्टर होने की जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जीवन में, आप ढेर सारे लोगों से मिलते हैं और बहुत सारे अद्भुत लोग हैं और आप उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। कभी-कभी यह एक शारीरिक आकर्षण होता है, कभी-कभी यह सिर्फ प्रशंसा व आदर की भावना वाला होता है और यह बहुत जबरदस्त भी हो सकता है और मुझे लगता है कि यह खूबसूरत है। आप जीवन के इस पहलू से क्यों नहीं निपटेंगे।’’

राधिका ने यह भी साझा किया कि कैसे बड़े होने के साथ किसी के विचार बदल जाते हैं।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं कई लोगों से प्यार करने में यकीन करती हूं। मैं एक समय में ही बहुत से लोगों विभिन्न स्तरों और कई तरह से प्यार करती हूं। जैसे मैं नृत्य और अभिनय से कैसे प्यार कर सकती हूं, मैं आपसे अलग तरह से प्यार क्यों नहीं कर सकती? इसलिए मैं खुद को सजा नहीं देती या खुद से यह नहीं कहती कि ‘ओह माय गॉड, क्या हुआ।’’’

उन्होंने कहा कि बेनेडिक्ट टेलर जैसा पति पाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।

(आईएएनएस)

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Radhika Apte

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer