Beauty Tips:नाक पर जमे जिद्दी ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से हैं परेशान अपनाएं ये 8 असरदार तरीके
By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 Mar, 2026
चेहरे की खूबसूरती में नाक का एक अहम किरदार होता है लेकिन अक्सर यही वो जगह है जहाँ सबसे ज्यादा ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स नजर आते हैं। ये छोटे छोटे दाने न सिर्फ स्किन का टेक्सचर खराब करते हैं बल्कि मेकअप के बाद भी उभर कर दिखते हैं। अगर आप भी इनसे निजात पाना चाहते हैं तो ये नुस्खे आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
एक जरूरी सावधानी कभी भी ब्लैकहेड्स को नाखून से दबाकर निकालने की कोशिश न करें। इससे स्किन टिश्यू डैमेज हो सकता है और चेहरे पर परमानेंट निशान या इन्फेक्शन का खतरा रहता है। यहाँ सभी असरदार तरीके दिए गए हैं।
स्टीमिंग पोर्स को खुलने का मौका देंः
सबसे पहला और असरदार कदम है स्टीमिंग।
गर्म पानी की भाप लेने से नाक के पोर्स खुल जाते हैं जिससे अंदर फंसी गंदगी और तेल यानी सीबम नरम हो जाता है। पांच से दस मिनट स्टीम लेने के बाद किसी साफ कपड़े से हल्के हाथों से साफ करने पर व्हाइटहेड्स आसानी से निकल जाते हैं।
सैलिसिलिक एसिड का जादूः स्किनकेयर एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्लैकहेड्स के लिए सैलिसिलिक एसिड से बेहतर कुछ नहीं। यह एक ऐसा इंग्रेडिएंट है जो पोर्स के अंदर तक जाकर उन्हें गहराई से साफ करता है। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा क्लींजर या सीरम इस्तेमाल करें जिसमें यह एसिड हो। इससे नए ब्लैकहेड्स बनना बंद हो जाएंगे।
घर पर बनाएं शुगर लेमन स्क्रबः अगर आप नेचुरल चीजों पर भरोसा रखते हैं तो चीनी और नींबू का स्क्रब एक बेहतरीन विकल्प है। एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं। इससे नाक पर दो से तीन मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। नींबू पोर्स को टाइट करता है और चीनी डेड स्किन को हटाती है।
क्ले मास्क तेल सोखने का एक्सपर्टः नाक पर ब्लैकहेड्स होने की बड़ी वजह ज्यादा ऑयल प्रोडक्शन है। काओलिन या चारकोल वाला क्ले मास्क हफ्ते में एक बार लगाने से नाक का एक्स्ट्रा ऑयल सोख जाता है। ये मास्क न केवल पोर्स को डीप क्लीन करते हैं बल्कि स्किन को स्मूद भी बनाते हैं।
नोज स्ट्रिप्स का सही इस्तेमालः क्विक फिक्स के लिए नोज स्ट्रिप्स काफी पॉपुलर हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इनका इस्तेमाल रोजाना न करें। हफ्ते या दो हफ्ते में एक बार इनका इस्तेमाल करके आप सतह पर मौजूद ब्लैकहेड्स को तुरंत हटा सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जलः पुराने जमाने से चला आ रहा यह नुस्खा भी काफी असरदार है। थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपनी नाक पर लगाएं और सूखने दें। जब यह सूख जाए तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोख लेता है।
रेटिनोइड्स का इस्तेमालः रेटिनोइड्स स्किन सेल्स के टर्नओवर को बढ़ाते हैं जिससे पोर्स ब्लॉक नहीं होते। यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स दोनों से लड़ने में मददगार है। हालांकि इसका इस्तेमाल विशेषज्ञ की सलाह से ही शुरू करना चाहिए और इसे मुख्य रूप से रात में लगाना चाहिए।
टोनर और मॉइस्चराइजर का सही चुनावः सबसे जरूरी है एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना। अल्कोहल फ्री टोनर पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। वहीं एक लाइटवेट और नॉन कोमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और अतिरिक्त तेल बनने से रोकता है।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी