1 of 1 parts

कम्फर्ट जोन के बाहर जिंदगी की शुरुआत होती है : अक्षय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 04 Oct, 2019

कम्फर्ट जोन के बाहर जिंदगी की शुरुआत होती है : अक्षय
मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में अपने लुक का खुलासा किया है। उनका कहना है कि यह एक ऐसा किरदार है जिसे लेकर मैं उत्साहित भी हूं और नर्वस भी, लेकिन फिर बात यही आती है कि कम्फर्ट जोन के बाहर ही जिंदगी की शुरुआत होती है। अक्षय ने मंगलवार को ट्विटर पर अपनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अपने लुक की एक झलकी साझा की है। इस तस्वीर में अक्षय एक लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रहे हैं और उनके माथे पर लाल बिंदी और सिर पर जुड़ा है। वह किसी मंदिर में देवी मां की प्रतिमा के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के कैप्शन में अक्षय ने लिखा, नवरात्रि अपने अंदर की देवी को नमन करने और अपनी असीम शक्ति का जश्न मनाने के बारे में है। इस शुभ अवसर पर, मैं लक्ष्मी के रूप में मेरे लुक को आपके साथ साझा कर रहा हूं। एक ऐसा चरित्र जिसे लेकर मैं उत्साहित भी हूं और नर्वस भी, लेकिन फिर बात यही आती है कि जिंदगी की शुरुआत कम्फर्ट जोन के बाहर ही होती है।
अक्षय की यह फिल्म सुपर हिट तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुनी 2 : कंचना की रीमेक है जो राघव के इर्द-गिर्द घूमती है। राघव एक बहुत ही डरपोक किस्म का आदमी है जिस पर एक ट्रांसजेंडर महिला का भूत सवार हो जाता है। राघव के माध्यम से उस ट्रांसजेंडर औरत की आत्मा उन लोगों से बदला लेती है जिन्होंने जीते-जी उसकी जिंदगी तबाह कर दी थी।
फिल्म में कियारा आडवाणी भी अक्षय संग नजर आएंगी। ये दोनों साथ में फिल्म गुड न्यूज में भी काम कर रहे हैं जिसमें करीना कपूर खान भी हैं।

यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। (आईएएनएस)

#7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...


akshay kumar,laxmmi bomb,comfort zone,bollywood news in hindi,bollywood gossip,bollywood hindi news

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0