1 of 1 parts

6 में से 1 युवा ड्राइविंग के समय करता है स्नैपचैट का इस्तेमाल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Oct, 2019

6 में से 1 युवा ड्राइविंग के समय करता है स्नैपचैट का इस्तेमाल
सिडनी। वाहन चलाते वक्त स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत पर कुछ लोग ध्यान नहीं देते। वहीं अब रिसर्चर्स ने कहा है कि इसकी अवेहलना के लिए सबसे बड़ा दोषी स्नैपचैट को माना जा सकता है, क्योंकि उन्होंने पाया है कि हर 6 में से 1 युवा चालक ड्राइविंग करते समय स्नैपचैट का इस्तेमाल करता है। कुछ ने इस बात को माना कि वे ड्राइविंग के समय स्नैपचैट सिर्फ देखने और दूसरे लोगों के मैसेज का रिप्लाई करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वहीं सर्वे के अन्य 15 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने अपने फोन का इस्तेमाल इन सभी चीजों के अलावा वीडियो और तस्वीरों को भेजने के लिए भी किया है।
एक्सीडेंट एनालिसिस एंड प्रिवेंशन नामक जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के लिए, क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (क्यूयूटी) के रिसर्चर्स ने सड़क पर लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट का उपयोग करने के बारे में 17 से 25 वर्ष की आयु के 503 ड्राइवरों का सर्वेक्षण किया।

रिसर्चर वेरिटी ट्रलव ने कहा कि सर्वे में शामिल 16 प्रतिशत लोगों ने इस बात को स्वीकार किया है कि वे वाहन चलाते समय स्नैपचैट का इस्तेमाल करते हैं।

ट्रलव ने आगे कहा, इस एप को प्रयोग करने वाले यूजर्स (71 प्रतिशत) ने कहा कि वह इसका इस्तेमाल सिर्फ रेड लाइट पर करते हैं, जबकि बाकी बचे यूजर्स ने कहा कि वह इस एप का इस्तेमाल ड्राइविंग करते समय किसी भी स्पीड, किसी भी समय कर लेते हैं।
(आईएएनएस)

#सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


young drivers,Snapchat, driving, Study

Mixed Bag

  • Fashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशनFashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशन
    ​फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल लोग डार्क कलर्स को पूरी तरह बाय-बाय कह चुके हैं। पाउडर ब्लू मिंट ग्रीन और सॉफ्ट लेमन जैसे कलर्स ने बाज़ार पर कब्ज़ा कर लिया है। न्यूज़ यह भी है कि इस बार लोग सिंथेटिक कपड़ों को छोड़कर वापस खादीऔर प्योर लिनेन की ओर लौट रहे हैं जिसे रिवर्स फैशन ट्रेंड कहा जा रहा है। डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि गलत कपड़ों का चुनाव न केवल स्किन एलर्जी बल्कि हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा सकता है।...
  • अंदर से कड़वा नहीं निकलेगा खीरा, इस तरह करें पहचानअंदर से कड़वा नहीं निकलेगा खीरा, इस तरह करें पहचान
    गर्मियों के मौसम में खीरा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को......
  • Fashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुकFashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुक
    ​पहले एक समय था जब नाक छिदवाना केवल शादी या परंपरा से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब यह कूल और इंडिपेंडेंट लुक का हिस्सा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली प्रोफेशनल महिलाओं तक हर कोई नोज़ पिन को अपने लुक का हिस्सा बना रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चेहरे के फीचर्स को उभारती है। एक छोटी सी चमकती हुई नोज़ पिन पूरे चेहरे की रौनक बदल देती है।...
  • "गिलास चाट"
    गिलास चाट दिखने में जितनी आकर्षक है ,खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है। ग्लास चार्ट गर्मी में ठंडक का एहसास कराती है......

Ifairer