1 of 1 parts

गार्डनिंग का जुनून अब बनेगा मुनाफे का जरिया घर बैठे ऐसे शुरू करें अपना ग्रीन बिजनेस

By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Apr, 2026

गार्डनिंग का जुनून अब बनेगा मुनाफे का जरिया घर बैठे ऐसे शुरू करें अपना ग्रीन बिजनेस
पौधों से लगाव और बागवानी का शौक अब केवल सुकून तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक शानदार करियर विकल्प के रूप में उभर रहा है। अगर आप भी अपने घर की छत या बालकनी में पौधे उगाने के शौकीन हैं तो सही रणनीति अपनाकर आप इसे एक स्थायी बिजनेस व्यवसाय में बदल सकते हैं। इस बिजनेस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बहुत कम निवेश और सीमित जगह के साथ आसानी से घर से ही शुरू किया जा सकता है। 
बिजनेस मॉडल क्या बेचें और कैसे शुरुआत करें: 
ग्राहकों की सुविधा के लिए अपने पास पौधों की अलग-अलग वैरायटी रखना फायदेमंद होता है। आप अपने स्टार्टअप में इन श्रेणियों को शामिल कर सकते हैं। 

इंडोर और एयर प्यूरीफायर प्लांट्सः 
शहरी इलाकों और ऑफिसों में स्नेक प्लांट स्पाइडर प्लांट और मनी प्लांट जैसे पौधों की मांग साल भर रहती है। इन्हें आप ऑफिस सेट या बेडरूम कॉम्बो बनाकर बेच सकते हैं। 

औषधीय पौधेः 
आयुर्वेद के प्रति बढ़ते रुझान के कारण तुलसी एलोवेरा लेमनग्रास और पुदीना जैसे पौधों की भारी मांग है। 

सब्जियों के बीज और सीडलिंग्सः 
आजकल लोग केमिकल मुक्त सब्जियां खुद उगाना चाहते हैं। ऐसे में तैयार सीडलिंग्स नन्हे पौधे बेचना एक बेहतरीन विकल्प है। 

मॉडर्न गार्डनिंग प्रोडक्ट्सः 
बोन्साई हाइड्रोपोनिक्स किट एयर प्लांट्स और वर्मीकम्पोस्ट जैसी चीजें आपको बाजार में एक अलग पहचान दिलाएंगी। 

सफलता के लिए इन बातों का रखें ध्यानः 
एक पेशेवर नर्सरी या गार्डनिंग बिजनेस के लिए कुछ बुनियादी चीजों की आवश्यकता होती है।

इंफ्रास्ट्रक्चरः 
शुरुआत के लिए 200-500 वर्ग फीट की जगह पर्याप्त है। पौधों को धूप से बचाने के लिए शेडनेट और पानी के लिए ड्रिप इरिगेशन का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।

सहायक सामग्रीः 
केवल पौधे ही नहीं बल्कि विभिन्न प्रकार के गमले टेराकोटा सिरेमिक प्लास्टिक सही खाद काली मिट्टी कोकोपीट और गार्डनिंग टूल्स भी स्टॉक में रखें। 
सुरक्षित पैकेजिंगः 
पौधे बेहद नाजुक होते हैं। डिलीवरी के दौरान इन्हें नुकसान न पहुंचे इसके लिए एयर पिलो न्यूजपेपर और मजबूत कार्डबोर्ड बॉक्स का उपयोग करें। 
तकनीकी सलाहः 
अपने काम को प्रोफेशनल बनाने के लिए किसी हॉर्टिकल्चरिस्ट बागवानी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। यह पौधों के रखरखाव और कीट नियंत्रण में आपकी मदद कर सकता है। 

मार्केटिंग ग्राहकों तक कैसे पहुंचेंः 

डिजिटल माध्यमः 
सोशल मीडिया Instagram, Facebook पर पौधों की देखभाल के टिप्स और वीडियो शेयर करें। गूगल माय बिजनेस पर अपनी लोकेशन रजिस्टर करें ताकि स्थानीय ग्राहक आप तक आसानी से पहुंच सकें। 

नेटवर्किंगः 
हाउसिंग सोसायटियों में पोस्टर लगाएं या छोटे-छोटे गार्डनिंग सेमिनार आयोजित करें। इससे लोग न केवल आपसे जुड़ेंगे बल्कि आपके उत्पाद भी खरीदेंगे। कम निवेश और अपनी अन्य जिम्मेदारियों के साथ-साथ किया जाने वाला यह काम न केवल आर्थिक मजबूती देगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा। 
-हेमलता शर्मा, जयपुर

#लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत


Gardening hobby, career option, sustainable business, terrace gardening, balcony plants, home-based business, low investment, plant nursery, entrepreneurship, green career,

Mixed Bag

Ifairer