1 of 1 parts

Travel Places: बच्चों को घूमे यह खूबसूरत पार्क, छोटे से खर्चे में करेंगे खूब इंजॉय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 Jun, 2024

Travel Places: बच्चों को घूमे यह खूबसूरत पार्क, छोटे से खर्चे में करेंगे खूब इंजॉय
घूमना फिरना बच्चों को बेहद पसंद होता है फिलहाल इस समय समर वैकेशन चल रहा है बच्चों को किसी खास जगह पर घुमाए। आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं अगर आप भी समय नहीं निकल पा रहे हैं तो यह प्लान बिल्कुल कैंसिल ना करें। बच्चों के घूमने के लिए बहुत सारी जगह है लेकिन उन्हें पार्क बेहद पसंद आता है क्योंकि यहां पर खेलने कूदने की चीज होती हैं झूले होते हैं जो बच्चे को बहुत पसंद आता है। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे इन पार्कों में कई तरह की एक्टिविटीज कर सकते हैं इसके अलावा यहां पर सीखने लायक भी बहुत सारी चीज हैं।
नेहरू पार्क
बच्चों के घूमने के लिए दिल्ली का नेहरू पार्क चाणक्यपुरी में स्थित है यहां का नजारा बहुत अच्छा है। यह पार्क एक बड़े मैदान की तरह है यहां पर लोग पिकनिक मनाने भी आते हैं और बच्चे स्कूली जगह में खूब इंजॉय कर सकते हैं।

नर्सरी पार्क
आप बच्चों को नर्सरी पार्क भी घूमने ले जाए यह दिल्ली के हुमायूं के मकबरे के पास मौजूद है। यहां पर सुंदर-सुंदर बाग बगीचे फव्वारे झील मौजूद है। यहां का नजारा देखने में भी बेहद खूबसूरत है।

चिल्ड्रन पार्क
इंडिया गेट के पास मौजूद चिल्ड्रन पार्क बच्चों को बहुत पसंद आता है यहां पर कई तरह के झूले खेलने के लिए समान मौजूद हैं। यहां का पूरा वातावरण बिल्कुल साफ सुथरा है यहां पर बच्चे आराम से खेल सकते हैं।

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंस
गार्डन ऑफ़ फाइव सेंस दिल्ली के साकेत में स्थित है यह पार्क बहुत ही खूबसूरत है यहां की व्यवस्था भी काफी अच्छी है बच्चे यहां पर अगर खेलने या फिर पिकनिक मनाने आते हैं तो उनके लिए बहुत अच्छी जगह है वह खूब इंजॉय करेंगे।


#जानिये, दही जमाने की आसान विधि


beautiful park, Travel Places, Take your children to this beautiful park, they will enjoy a lot at a small cost

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0