Skin Care Tips: त्वचा पर लगाएं दूध की मलाई, कई तरह से मिलते हैं फायदे
By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Mar, 2026
महिलाओं को खूबसूरत त्वचा बहुत अच्छी लगती है ऐसे में घरेलू तरीके से त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। प्राकृतिक तरीकों से त्वचा का ध्यान रखना फायदेमंद भी है। आप घर पर ही दूध की मलाई से अपनी त्वचा का ध्यान रख सकती हैं जो काफी लाभकारी भी माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने का काम करते हैं। आज के समय में ही नहीं बल्कि पुराने समय से ही इन तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह आपकी त्वचा से कई तरह की समस्याओं को भी दूर करने में भी मददगार है।
मुलायम और मॉइस्चराइजदूध की मलाई त्वचा के लिए एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करती है। इसमें मौजूद फैट और पोषक तत्व त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करते हैं, जिससे स्किन सॉफ्ट और हेल्दी महसूस होती है। खासकर जिन लोगों की त्वचा रूखी होती है, उनके लिए मलाई काफी फायदेमंद मानी जाती है। नियमित रूप से चेहरे या त्वचा पर मलाई लगाने से ड्राईनेस कम हो सकती है और त्वचा में प्राकृतिक नमी बनी रहती है।
चेहरे पर लाती है प्राकृतिक चमकअगर त्वचा बेजान और थकी हुई लगती है, तो दूध की मलाई का इस्तेमाल करने से इसमें प्राकृतिक चमक आ सकती है। मलाई त्वचा को पोषण देती है और डलनेस को कम करने में मदद करती है। कई लोग मलाई में थोड़ा सा शहद या हल्दी मिलाकर फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा की रंगत निखरती है और चेहरा ज्यादा फ्रेश दिखाई देता है।
झुर्रियों और फाइन लाइन्स को करने में मददगारदूध की मलाई में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मलाई लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम नजर आ सकती हैं। यह त्वचा को मुलायम और लचीला बनाए रखने में भी मदद करती है। इसलिए कई लोग इसे एंटी-एजिंग के घरेलू उपाय के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।
सनटैन और रूखी त्वचा से दिलाए राहतधूप में ज्यादा रहने से त्वचा पर टैनिंग और रूखापन आ सकता है। ऐसे में दूध की मलाई त्वचा को ठंडक देने और उसे पोषण देने में मदद करती है। अगर आप धूप से लौटने के बाद त्वचा पर हल्के हाथों से मलाई लगाते हैं, तो इससे त्वचा को राहत मिल सकती है। साथ ही टैनिंग की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो सकती है।
#सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!