1 of 1 parts

अब रैंप पर चलेगा देसी जादू

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Aug, 2012

अब रैंप पर चलेगा देसी जादू
जल्द ही शुरू होने वाले कोतूर फैशन वीक में विदेशी मॉडल्स को लेकर सवाल हमेशा से उठते रहे हैं। ऎसे में इस बार विदेशी चेहरों की जगह ज्यादातर इंडियन मॉडल्स को मौका दिया जा रहा है। पिछले कुछ समय से इंडियन रैंप पर फॉरेन मॉडल्स के जलवे बढ़ रहे हैं और तमाम शोज में वही डोमिनेट करती दिखाई देती हैं। ऎसे में बेचारी इंडियन मॉडल्स तो इनके पीछे कहीं छुप-सी जाती है। फिर पहनावा तो हो देसी और चाल विदेशी। यह कॉम्बो भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आता है।
फैशन वल्र्ड में भी इस पर काफी समय से सवाल उठ रहे थे। अच्छी बात यह है कि इस बार एफडीसीआई ने इस बात को समझा है। 8 अगस्त से शुरू हो रहे कोतूर वीक के लिए एफडीसीआई ने इंडियन मॉडल्स पर भरोसा जताया है। वीक के लिए चुनी गई कुल 32 मॉडल्स में 25 टॉप इंडियन मॉडल्स हैं।
इनमें नयोनिका चटर्जी, कैरोल, कृष्णा सोमानी, लक्ष्मी राणा, मनस्वी मामगई, सपना कुमार, जेसी रंधावा, सोनालिका सहाय जैसे नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि कोतूर वीक में हाई एंड और ग्रैंड लेवल का इंडियन फैशन पेश किया जायेगा । जिसमें साडियां, सूट, लहंगे, अनारकली वगैरह सब शामिल रहेंगे।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer