1 of 1 parts

दिल की सेहत के लिए कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण जरूरी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Apr, 2012

दिल की सेहत के लिए कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण जरूरी
आज विश्व में सबसे ज्यादा मौत एड्स, कैंसर या डायबिटीज से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से होती हैं। भारत में हर तीन में से एक मृत्यु का कारण हार्ट फेल होना है और दिन ब दिन इस दर के बढने की संभावना है। हार्ट अटैक का मुख्य कारण है कोलेस्ट्रॉल का बढना। यदि खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखा जाए तो इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके लिए आइए, सबसे पहले जानते हैं कि क्या है कोलेस्ट्रॉल और इसे कैसे नियंत्रण में रखा जा सकता हैक् क्या है कोलेस्ट्रॉल कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पीला चिपचिपा पदार्थ है जो फैट की तरह होता है लेकिन वास्तव में यह फैट नहीं होता। कोशिकाओं के कार्य संचालन में इसकी मुख्य भूमिका होती है। कोलेस्ट्रॉल को एक प्रोटीन पैकेज, जिसे लाइपोप्रोटीन कहते हैं, के द्वारा ब्लड में पहुंचाया जाता है।
ब्लड में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। 1 एलडीएल (लो डेन्सिटी लाइपोप्रोटीन) यानी खराब कोलेस्ट्रॉल 2 एचडीएल (हाई डेन्सिटी लाइपोप्रोटीन) यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल। दोनों तरह के कोलेस्ट्रॉल बराबर मात्रा में होने चाहिए। जब ब्लड में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ जाती है तो यह धमनियों (आर्टरीज) की दीवार को नुकसान पहुंचाता है। आगे जाकर धमनियां सख्त हो जाती हैं और ह्वदय तक रक्त का प्रवाह कम हो जाता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा होता है।
देखा जाए तो 80 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल लीवर द्वारा बनता है, बाकी 20 प्रतिशत शरीर को उस वसायुक्त भोजन से प्राप्त होता है जो हम खाते हैं। कैसे चेक करें कोलेस्ट्रॉल कोलेस्ट्रॉल चेक करने के लिए ब्लड का सेम्पल टेस्ट के लिए दिया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का पता चलता है। किन लोगों को हो सकता है हार्ट अटैक क जिन्हें हाई ब्लडप्रेशर हो क डायबिटीज हो क धूम्रपान की आदत हो क मोटापा हो क हाई सेचुरेटेड फैटयुक्त भोजन क एक्सरसाइज की कमी क उम्र 45 से ज्यादा हो क परिवार में किसी को हार्ट की प्रॉब्लम रही हो तो हार्ट अटैक की संभावना बढ जाती है।
हार्ट अटैक से बचाव में ये कभी न करें क तला हुआ व वसायुक्त भोजन न खाएं क क्रीम, बटर व चीज न खाएं क नमक का सेवन कम करें क मिठाई न खाएं शक्कर रहित भोजन करें क पाम तेल व नारियल तेल का भोजन में इस्तेमाल न करें क दूध से बने उत्पादों का प्रयोग कम करें क मांसाहारी भोजन से कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढता है, इसलिए इनसे परहेज करें। क धूम्रपान न करें। क्या करेंक् क नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। क वजन कम करें। क फलों का सेवन करें। क उबला हुआ, ग्रिल किया हुआ, स्टीम किया हुआ और भुना हुआ खाना खाएं। क सूप पीएं, लेकिन बगैर घी या बटर के। क अपने डाइट में 30 प्रतिशत फैट कम कर दें। क अपने आहार में मूली, गाजर, मेथी का साग, हरी व पत्तेदार सब्जियां, छिलकेदार दालें, प्याज, अदरक, लहसुन और हीं शामिल करें। क तनाव से बचें। कोलेस्ट्रॉल से जुडी मिथ्या धारणाएं यदि कोई उत्पाद लो कोलेस्ट्रॉल का है तो वह लो फैट का भी होगा गलत। कई उत्पादों पर लो कोलेस्ट्रॉल लिखा होता है लेकिन हो सकता है कि उनमें हाई सेचुरेटेड फैट हो। यह कोलेस्ट्रॉल से ज्यादा नुकसानदायक होता है। यहां तक कि वेजीटेबल ऑयल जो अनसेचुरेटेड फैट होता है, में भी हाई कैलोरी होती है। औरतों को हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, इसलिए उन्हें कोलेस्ट्रॉल को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। गलत। स्त्री हो या पुरूष दोनों में ही हार्ट अटैक या खतरा रहता है। हर साल करीब ढाई लाख औरतों की मौत हार्ट अटैक के कारण होती है। खासतौर पर मेनोपॉज के बाद я┐╜स्त्रयों में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन का बनना बंद हो जाता है जो हार्ट अटैक से बचाव का मुख्य कारण होता है। कोलेस्ट्रॉल बढने से ही हार्ट अटैक होता है
गलत। कोलेस्ट्रॉल के अतिरिक्त भी हार्ट अटैक के कई कारण होते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि बाकी कारणों को आप अपनी जीवनशैली में सुधार लाकर ठीक कर सकते हैं। धूम्रपान से हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ जाता है। लेकिन यदि आप धूम्रपान करना छोड देते हैं तो खतरा कम हो जाता है। इसी तरह डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से भी अटैक का खतरा रहता है। पचास की उम्र बाद ही हार्ट अटैक का खतरा होता है, इसलिए तभी चेकअप कराना चाहिए गलत। भले ही हार्ट अटैक का खतरा पचास वर्ष के बाद होता हो, लेकिन इसकी शुरूआत तो कई अरसे पहले ही हो जाती है। इसलिए 30 वर्ष की उम्र के बाद हर पांच वर्ष में कोलेस्ट्रॉल चेक कराते रहना चाहिए। हार्ट अटैक का एक मुख्य कारण मोटापा है। मोटो लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल या हाई ब्लडप्रेशर जैसी कोई एक समस्या जरूर होती है, जो हार्ट अटैक के खतरे को दर्शाती है। हेल्दी लाइफस्टाइल, हेल्दी खाना और एक्सरसाइज से मोटापे और ह्वदय रोग से संबंधित अन्य बमारियों को कम किया जा सकता है।
इन्हें भी ध्यान में रखें
  • я┐╜नियमित रूप से 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें या रोजाना करीब 3 किलोमीटर चलें। इसमें हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है।
  • я┐╜आपके दिनभर के भोजन में 4 टी-स्पून या 20 ग्राम से ज्यादा तेल नहीं होना चाहिए।
  • 1 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल कम करके हार्ट अटैक के खतरे को 2प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
  • я┐╜ सूखे मेवे के सेवन से हार्ट अटैक के खतरे को 20-40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
  • я┐╜वजन कम करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है।
क्या आप जानते हैं?
  • क 1 केले में 105 कैलोरीज होती है।
  • क 1 ग्राम फैट में 9 कैलोरीज होती है।
  • क प्रति ग्राम प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट में 4 कैलोरीज होती है।
  • क डेढ कप सलाद में 233 कैलोरीज होती है।

Most Popular

Mixed Bag

News

рднрд╛рд░рддреАрдп рд╢реЗрдпрд░ рдмрд╛рдЬрд╛рд░ рдореЗрдВ рд╡рд┐рджреЗрд╢реА рдирд┐рд╡реЗрд╢рдХреЛрдВ рдХреА рджрдорджрд╛рд░ рд╡рд╛рдкрд╕реА, рдЖрдпрд╛ 19,675 рдХрд░реЛрдбрд╝ рд░реБрдкрдП рдХрд╛ рдирд┐рд╡реЗрд╢
рднрд╛рд░рддреАрдп рд╢реЗрдпрд░ рдмрд╛рдЬрд╛рд░ рдореЗрдВ рд╡рд┐рджреЗрд╢реА рдирд┐рд╡реЗрд╢рдХреЛрдВ рдХреА рджрдорджрд╛рд░ рд╡рд╛рдкрд╕реА, рдЖрдпрд╛ 19,675 рдХрд░реЛрдбрд╝ рд░реБрдкрдП рдХрд╛ рдирд┐рд╡реЗрд╢

Ifairer