1 of 1 parts

महिला उम्मीदवारों के लिए करियर गाइड : जॉब इंटरव्यू में एथनिक वियर को बनाएं अपनी सफलता की चाबी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Jun, 2026

महिला उम्मीदवारों के लिए करियर गाइड : जॉब इंटरव्यू में एथनिक वियर को बनाएं अपनी सफलता की चाबी
​भारतीय कॉरपोरेट जगत और सरकारी क्षेत्रों में अब पहनावे को लेकर रूढ़िवादिता टूट रही है इंटरव्यू के दौरान केवल वेस्टर्न फॉर्मल पहनना ही जरूरी नहीं है। बल्कि सही तरीके से चुना गया भारतीय पारंपरिक पहनावा भी आपके आत्मविश्वास और पेशेवर क्षमता को बखूबी दर्शाता है। हायरिंग मैनेजर्स के अनुसार शालीन और सलीके से कैरी किया गया। एथनिक वियर इंटरव्यू में आपके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाता है। ​
इंटरव्यू के लिए बेहतरीन एथनिक विकल्प:

​स्ट्रेट-कट कुर्ता और ट्राउजर सेट: 

नौकरी के इंटरव्यू के लिए स्ट्रेट-कट या ए-लाइन कुर्ता सबसे सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसे आप चूड़ीदार या स्ट्रेट पैंट के साथ मैच कर सकती हैं । इंटरव्यू के लिए सूती लिनन चंदेरी या कॉटन-सिल्क मिक्स फैब्रिक सबसे अच्छे रहते हैं। लुक को सिंपल रखने के लिए दुपट्टे को हटा सकती हैं या फिर उसे सलीके से एक तरफ पिनअप कर सकती हैं। ​

क्लासिक सलवार सूट या फॉर्मल कमीज: 

पूरे भारत में सलवार कमीज को एक सदाबहार और सम्मानजनक फॉर्मल पोशाक माना जाता है। ध्यान रखें कि इंटरव्यू के लिए चुनी गई कमीज ज्यादा घेरदार या तड़क-भड़क वाली न हो। अनारकली सूट पहनने से बचें और उसकी जगह सोबर लुक वाले सिंपल सूट को प्राथमिकता दें। ​

सदाबहार सूती या क्रेप साड़ी: 

अगर आप साड़ी पहनने में सहज हैं तो यह आपको एक बेहद मेच्योर और जिम्मेदार लुक देती है। इंटरव्यू के लिए कॉटन लिनन या क्रेप की साड़ियां सबसे अच्छी होती हैं साड़ी को हमेशा अच्छी तरह से पिनअप करके पहनें ताकि इंटरव्यू के दौरान आपका पूरा ध्यान बातचीत पर रहे।

​कार्यक्षेत्र के हिसाब से करें आउटफिट का चुनाव:

​कॉरपोरेट और मल्टीनेशनल कंपनियां: 
कॉरपोरेट इंटरव्यू के लिए नेवी ब्लू ग्रे आइवरी या लाइट ब्लू रंग का लिनन कुर्ता और सिगरेट पैंट सबसे उपयुक्त है। यह कॉम्बिनेशन आपके भीतर के प्रोफेशनलिज्म को दिखाता है। ​

सरकारी और बैंकिंग क्षेत्र: 

सार्वजनिक क्षेत्र या सरकारी नौकरियों के लिए सादगी सबसे महत्वपूर्ण है। यहां हल्के रंग का सलवार सूट या शालीनता से लिपटी सूती साड़ी सबसे सही चुनाव है जो संस्था के प्रति आपके आदर को प्रकट करती है। ​

शिक्षा और टीचिंग प्रोफेशन: 

शिक्षण संस्थानों में इंटरव्यू के लिए सूती साड़ी या बेहद सिंपल सलवार सूट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह पहनावा आपको एक गंभीर और सम्मानीय लुक देता है। ​

क्रिएटिव और मीडिया इंडस्ट्री: 
अगर आप फैशन मीडिया या किसी रचनात्मक क्षेत्र में इंटरव्यू के लिए जा रही हैं तो आप थोड़ा सा प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए ब्लॉक-प्रिंटेड कुर्ता सेट या कोई मॉडर्न एथनिक को-ऑर्ड सेट एक अच्छा और स्टाइलिश विकल्प हो सकता है। ​

इन जरूरी बातों का भी रखें विशेष ध्यान:

​रंगों का चयन: इंटरव्यू के लिए हमेशा न्यूट्रल और सौम्य रंगों जैसे सफेद हाथीदांत लाइट ग्रे जैतून का रंग या पेस्टल शेड्स का चुनाव करें। बहुत ज्यादा चमकीले भड़कीले और बड़े प्रिंट्स वाले कपड़ों से पूरी तरह दूरी बना कर रखें। ​

गहने और एक्सेसरीज: 

इंटरव्यू में आपका पहनावा ध्यान भटकाने वाला नहीं होना चाहिए । भारी झुमके आवाज करने वाली चूड़ियां या बड़े नेकलेस पहनने से बचें। इसकी जगह छोटे टॉप्स या स्टड्स और एक साधारण घड़ी पहनें जो आपके लुक को सिंपल और प्रोफेशनल बनाएगी। 

 -हेमलता शर्मा, जयपुर

# जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!


Corporate workplace standards, professional interview attire, traditional ethnic formalwear, workplace dress code shift, smart casual professional look, business ethnic fashion tips,

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0