गरीबों की आवाज बनकर नौजवान आगे आएं : मुलायम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Nov, 2019

गरीबों की आवाज बनकर नौजवान आगे आएं : मुलायम
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि अब गरीबों की आवाज बनकर नौजवानों को सामने आना चाहिए। मुलायम ने अपने 81वें जन्मदिन पर पार्टी राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी अपने अपने गांव में किसी गरीब का जन्मदिन मनाएं। वह तभी समझेंगे कि उनका जन्मदिन मनाने का उद्देश्य सफल हो गया है। सभी नौजवान गरीब की आवाज बनकर आगे आएं। ऐसा करके सपा की साख और सम्मान में इजाफा होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता जब किसी गरीब का जन्मदिन मनाने का निर्णय करें तो उस कार्यक्रम में उन्हें भी आमंत्रित करें, और वह उसमें जरूर शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता गरीबों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूत आवाज बनें। इस सबसे इससे जनता को यह विश्वास हो जाएगा कि सिर्फ सपा ही गरीबों को सम्मान देती है।

सपा संस्थापक ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि बुंदेलखंड में एक महिला ने एक संगठन बनाया था, जिसने गरीबों को त्यौहार मनाने में मदद की थी। उसने बाद में बुंदेलखंड में सपा को वोट दिलाने में काफी मदद की थी। उन्होंने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि कार्यकर्ता भी आगे चलकर मुलायम सिंह यादव बनें, ताकि उनका भी इसी तरह सम्मान हो।

पूर्व रक्षामंत्री ने कहा कि जो नौजवान कार्यकर्ता उनसे मिलना चाहते हैं, वे मिलें, और वह उन्हें बताएंगे कि आगे कैसे बढ़ना है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हमेशा अन्याय का विरोध करें और न्याय का साथ दें। ऐसा होने से सपा सबसे महत्वपूर्ण पार्टी बन जाएगी। आज देश के सामने बहुत-सी समस्याएं हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनके खिलाफ आवाज उठाएं।

इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन समेत अनेक वरिष्ठ पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। (आईएएनएस)

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0