कानोड़िया कॉलेज में वेव्स ऑफ चेंजेस फैशन शो: परिधानों के जरिए जल संरक्षण और रचनात्मकता का सशक्त संदेश

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Oct, 2026

कानोड़िया कॉलेज में वेव्स ऑफ चेंजेस फैशन शो: परिधानों के जरिए जल संरक्षण और रचनात्मकता का सशक्त संदेश

जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट (GPEM) विभाग द्वारा शनिवार (3 अक्टूबर) को एक भव्य फैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो की थीम वेव्स ऑफ चेंजेस रखी गई, जिसका मुख्य उद्देश्य फैशन में उभरती प्रवृत्तियों के साथ-साथ जल प्रदूषण और जलीय जीवन पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के प्रति सामाजिक जागरूकता फैलाना था। 

फैशन शो में 11 छात्रा डिजाइनरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल 14 विशिष्ट परिधान डिजाइनों को रैंप पर उतारा। प्रत्येक परिधान में नवीन डिजाइन तकनीकों, रंगों के सामंजस्य, टेक्सटाइल और सिल्हूट का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। छात्राओं ने अपने डिजाइनों के जरिए संदेश दिया कि फैशन केवल परिधान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नदियों और जलाशयों में बढ़ते कचरे से प्रभावित जलीय जीवों के संरक्षण और सामाजिक चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति भी है। 

यह आयोजन विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. सुरभि माथुर एवं श्रीमती पापिया बनर्जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। दोनों शिक्षिकाओं ने छात्राओं को डिजाइन विकास, परिधान निर्माण, स्टाइलिंग और मंच प्रस्तुति में मार्गदर्शन प्रदान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं की सृजनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों में सतत और नवाचारी सोच विकसित करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन में अपनाने तथा पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग पर विशेष जोर दिया।

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0