वीरू के साथ डांस करेगी सेक्सी नेहा
By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 , 2014

बॉलीवुड की सेक्सी व हॉट अभिनेत्री अब अपनी अगली नई फिल्म में सेक्सी डांस करती नजर आएंगी। सेक्सी अभिनेत्री अब वीरू के साथ सेक्सी व हॉट डांस करती नजर आएगी। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नेहा धूपिया हीमैन धर्मेन्द्र के साथ डांस करती नजर आयेंगी।
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सुभाष घई हीमैन धर्मेन्द्र को लेकर एक पंजाबी फिल्म बना रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में धर्मेन्द्र की दोहरी भूमिका है। फिल्म का टाइटिल डबल दी ट्रबल रखा गया है। इस फिल्म में नेहा धूपिया कैमियो करती नजर आयेंगी।
फिल्म में नेहा पर एक स्पेशल गाना फिल्माया जायेगा।
बताया जाता है कि नेहा और उनकी मां दोनों ही धर्मेन्द्र की बहुत ब़डी फैन हैं। धर्मेन्द्र के साथ काम करना नेहा के लिए बहुत ही खुशी की बात है। इस गाने को मीत बद्रस ने कंपोज किया है। नेहा धूपिया ने कहा कि शुरूआत में ही मैं इसके लिए तैयार हो गई थीं, लेकिन जब मेरी मां ने सुना तो वह बोलीं कि इस अवसर को मना करने का तो कोई मतलब ही नहीं है।