तिरंगा फिल्म की वर्षा उसगांवकर हुई ठगी का शिकार, 47 लाख की धोखाधड़ी में दर्ज कराया केस

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Mar, 2026

तिरंगा फिल्म की वर्षा उसगांवकर हुई ठगी का शिकार, 47 लाख की धोखाधड़ी में दर्ज कराया केस
मुंबई। दूध का कर्ज और तिरंग जैसी सफल फिल्में देने वाली 90 के दशक की अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ठगी का शिकार हो गई हैं। वर्षा उसगांवकर समेत कई अभिनेत्रियों ने फिल्म निर्माता और बिल्डर पर 47 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में आरोपी अविनाश जाधव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के मुताबिक, शिकायतकर्ता मृणालिनी सुभाष जांभले मराठी रंगमंच और फिल्मों से जुड़ी अभिनेत्री हैं। अविनाश जाधव से उनकी व्यावसायिक पहचान थी। जाधव ने खुद को नामी बिल्डर और फिल्म निर्माता बताते हुए डोंबिवली स्थित एक निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा देने का लालच दिया। 

उसने एक साल के भीतर पूरी मूल राशि लौटाने का भरोसा भी दिलाया था। नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच मृणालिनी जांभले, वर्षा ऊसगांवकर और अन्य तीन लोगों ने मिलकर चेक व ऑनलाइन माध्यम से कुल 47 लाख रुपये जाधव को दिए थे। इस वक्त अविनाश जाधव ने भरोसा दिलाया था कि वह समय पर पैसे अच्छे मुनाफे के साथ लौटा देंगे। शुरुआत में 4 लाख 52 हजार रुपये भरोसा कायम करने के लिए वापस भी किए थे, लेकिन फिर पैसे देना बंद कर दिया। 

पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने लगातार संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने मोबाइल नंबर और पता बदल लिया। बाद में डोंबिवली जाकर जब उससे जवाब मांगा गया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं दूंगा, जो करना है कर लो। ठगी का पूरा मामला सामने आने के बाद मृणालिनी जांभले और अन्य अभिनेत्रियों ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है। बता दें कि वर्षा उसगांवकर बॉलीवुड व मराठी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने हनीमून, सोने की जंजीर और घर आया मेरा परदेसी जैसी फिल्मों में काम किया है। वर्षा आज भी मराठी सिनेमा में सक्रिय हैं। -आईएएनएस

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!


Mixed Bag

  • लगातार बाल झड़ना और अनियमित पीरियड्स? जिंक की कमी हो सकती है इसकी वजहलगातार बाल झड़ना और अनियमित पीरियड्स? जिंक की कमी हो सकती है इसकी वजह
    विज्ञान के अनुसार, जिंक शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत, इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने, हार्मोन संतुलन बनाने और डीएनए निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। आयुर्वेद की भाषा में समझें तो यह शरीर की धातुओं को मजबूत करता है और अग्नि यानी पाचन शक्ति को संतुलित रखने में मदद करता है।...
  • Beauty Tips;कच्चे दूध से पाएं प्राकृतिक निखार, रूखापन और मुंहासों से राहत का आसान तरीकाBeauty Tips;कच्चे दूध से पाएं प्राकृतिक निखार, रूखापन और मुंहासों से राहत का आसान तरीका
    दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन त्वचा की गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। अगर चेहरे पर दिनभर धूल और प्रदूषण जमा हो जाए, तो दूध से हल्की मसाज करने मात्र से यह गंदगी साफ हो जाती है। आयुर्वेद में इसे त्वचा की नमी बनाए रखने वाला माना गया है। रोजाना केवल एक चम्मच दूध को हाथों में लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा को अंदर से ताजगी मिलती है।...
  • अगर आपको पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द तो अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहतअगर आपको पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द तो अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत
    आयुर्वेद के अनुसार, पैरों की सूजी नसें मुख्य रूप से वात दोष और रक्त संचार की कमजोरी से जुड़ी होती हैं। जब शरीर में वात असंतुलित हो जाता है, तो नसों में सूखापन और कमजोरी आने लगती है। वहीं, विज्ञान कहता है कि नसों के अंदर मौजूद वाल्व जब कमजोर हो जाते हैं, तो खून नीचे की ओर जमा होने लगता है, जिससे नसों में सूजन आ जाती है। ऐसे में नियमित देखभाल और सही आदतें अपनाकर इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है।...
  • बढ़ते मोटापे से हैं परेशान? धनुरासन की मदद से पेट की चर्बी को कहें अलविदाबढ़ते मोटापे से हैं परेशान? धनुरासन की मदद से पेट की चर्बी को कहें अलविदा
    योग विशेषज्ञ के अनुसार, बढ़ते मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए योग और व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इनमें से एक बेहद कारगर योगासन है धनुरासन। यह पेट के बल लेटकर किया जाने वाला योगासन है, जिसमें पूरा शरीर धनुष की शेप में आ जाता है। यह आसन पीठ और पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है।...

Ifairer