फिल्म छाप तिलक के पहले गाने का टीज़र रिलीज़, पूरा वर्जन जल्द होगी रिलीज

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Mar, 2026

फिल्म छाप तिलक के पहले गाने का टीज़र रिलीज़, पूरा वर्जन जल्द होगी रिलीज
बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 

फिल्म Ginny Wedss Sunny 2 को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है. इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने छाप तिलक का टीज़र रिलीज़ कर दिया है. इस गाने का पूरा वर्ज़न कल दर्शकों के सामने आएगा। 

जारी किए गए टीज़र में लीड जोड़ी अविनाश तिवारी और मेधा शंकर एक खूबसूरत और जश्न भरे माहौल में नज़र आते हैं. पेस्टल रंगों के पारंपरिक परिधानों में सजे दोनों कलाकारों की दिलकश केमिस्ट्री और भावपूर्ण एक्सप्रेशंस इस गाने की रोमांटिक और उत्सवपूर्ण झलक पेश करते हैं. टीज़र फिल्म के इस म्यूज़िकल ट्रैक की झलक देते हुए दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देता है। 

गाने की सिर्फ एक झलक ही इसकी ऊर्जा, रोमांस और उत्सव के माहौल का एहसास कराती है, जिससे दर्शक अब इसके पूरे गाने के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयानी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे, जो कहानी में और रंग भरते दिखाई देंगे। 

ज़ी स्टूडियोज़ और साउंडर्या प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने किया है, जबकि फिल्म को प्रशांत झा ने लिखा और निर्देशित किया है. यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

वक्ष का मनचाहा आकार पाएं

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0