घर तोड़ने वालों को महिमामंडित करना बंद करो, कश्मीरा ने फैंस को दी नसीहत

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 , 2026

घर तोड़ने वालों को महिमामंडित करना बंद करो, कश्मीरा ने फैंस को दी नसीहत

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई़ 

अभिनेत्री कश्मीरा शाह अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने लाफ्टर शेफ्स के सभी सीजन में अपनी मजेदार पर्सनैलिटी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अभिनेत्री ने अप्रत्यक्ष तरीके से गोविंदा के हालिया राजा लालबागचा दर्शन में को-स्टार के साथ जाने पर नाराजगी जाहिर की। 

कश्मीरा शाह, जो गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष तरीके से पति-कमीडियन कृष्णा अभिषेक की मामी की तरफ से स्टैंड लेते हुए फैंस से अपील की कि ऐसे लोगों को पूजना बंद करें, जो अपनी पत्नी को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के साथ घूमना पसंद करते हैं। 

अभिनेता ने लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक मिस्ट्री वुमन को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों को महिमामंडित करना बंद करो और उन आदमियों को पूजना बंद करो जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के पीछे भागते हैं। बहुत ही घटिया है। हमारे लोगों से ज्यादा समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है। प्लीज ये पागलपन बंद करो। 

दरअसल, कश्मीरा शाह की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब गोविंदा का नाम उनकी सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा था और दोनों को साथ देखे जाने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है। इन्हीं अफवाहों के बीच, अभिनेता गोविंदा मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए अपनी आने वाली फिल्म रूपा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (रानी स्वर्णकार) के साथ गए थे। 

यह दर्शन उन्होंने 22 सितंबर को किया था, जो उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के अकेले दर्शन करने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हालांकि, अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिया है, लेकिन उनकी यह पोस्ट इसी ओर इशारा करती है। -आईएएनएस

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0