आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा बाहर हुए

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 May, 2026

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा बाहर हुए

स्पोर्टस डेस्क। नई दिल्ली 

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (एमआई) को सीजन के आखिरी 2 मैचों से पहले दो झटके लगे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट की वजह से दोनों मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। डी कॉक बाईं कलाई में टेंडन की चोट से जूझ रहे हैं। 

वहीं, बावा अपनी दाईं हाथ के अंगूठे में लिगामेंट फटने के कारण बाहर हो गए हैं। बावा को चोट पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ लगी थी। दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम की देखरेख में अपने-अपने घर पर पुनर्वास करेंगे। एमआई जल्द ही दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है। 

मुंबई इंडियंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, क्विंटन डी कॉक अपनी बाईं कलाई में टेंडन की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच से पहले लगी थी। राज अंगद बावा के दाएं अंगूठे का लिगामेंट पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान फट गया था। इस वजह से दोनों सीजन के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। 

क्विंटन और बावा दोनों अपने-अपने घर पर अपना रिहैब जारी रखेंगे। मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उन्हें जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करने में सहयोग और मार्गदर्शन देगी। डी कॉक को आईपीएल 2026 की नीलामी में एमआई ने 1 करोड़ में खरीदा था। डी कॉक सीजन में तीन मैच खेल सके। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 112 रनों की पारी की बदौलत उन्होंने कुल 132 रन बनाए। 

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला बुधवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। लीग चरण में एमआई का आखिरी मुकाबला 24 मई को वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। एमआई का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। बचे 2 मैचों में जीत हासिल कर टीम अंकतालिका में अपना स्थान बेहतर करने की कोशिश करेगी। -आईएएनएस

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0