अशनूर कौर का ग्लैमरस अवतार: रूबरू कैलेंडर 2026 के लॉन्च इवेंट में बिखेरा अपनी मुस्कान का जादू !

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 Jan, 2026

अशनूर कौर का ग्लैमरस अवतार: रूबरू कैलेंडर 2026 के लॉन्च इवेंट में बिखेरा अपनी मुस्कान का जादू !
मुंबई। हाल ही में मुंबई में रुबरु कैलेंडर 2026 के लॉन्च इवेंट का भव्य आयोजन हुआ। इस इवेंट में टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। इस मौके पर अभिनेत्री अशनूर कौर ने भी हिस्सा लिया। अशनूर ने इवेंट के दौरान अपने अनुभव के बारे में बातचीत की। 


उन्होंने कहा, मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है। अमित जब भी कोई काम करते हैं, उसे पूरी तरह से परफेक्ट तरीके से करते हैं। उनके साथ काम करना हमेशा शानदार होता है, और वह वाकई कमाल के हैं। इसी के साथ ही अशनूर ने दुनिया भर में शराब की खपत कम होने की खबर पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, यह बहुत अच्छी खबर है। शराब लंबे समय तक सेहत के लिए हानिकारक है। मुझे उम्मीद है कि इसमें 1 प्रतिशत से लेकर 10 प्रतिशत तक की कमी आएगी। 

अशनूर ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने को सकारात्मक बताया और कहा कि लोग अब ज्यादा हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ बढ़ रहे हैं। बता दें कि यह इवेंट न सिर्फ कैलेंडर लॉन्च का एक बेहतरीन मौका था, बल्कि महिलाओं की ताकत और बदलते समय की सोच को दिखाने वाला प्लेटफॉर्म भी बना। 

अशनूर ने मनोरंजन जगत में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 5 साल की उम्र में 2009 में झांसी की रानी से की थी। इसके बाद वे साथ निभाना साथिया, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, और पटियाला बेब्स जैसे धारावाहिकों में अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं। हाल ही में बिग बॉस 19 में उनकी भागीदारी ने उन्हें और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया। 

बिग बॉस में अभिनेत्री की सबसे अच्छी दोस्ती सह-प्रतियोगी बजाज के साथ हुई थी, जो कि आज भी बरकरार है। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की दोस्ती घर के अंदर और बाहर, दोनों जगह चर्चा का विषय रही है। वहीं, अशनूर और अभिषेक दोनों ने हमेशा यही कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे अधिक कुछ नहीं। -आईएएनएस

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0