शूजित सरकार की फिल्म में साथ काम करेंगे अमिताभ, आयुष्मान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 May, 2019

शूजित सरकार की फिल्म में साथ काम करेंगे अमिताभ, आयुष्मान
मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेता आयुष्मान खुराना पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों अभिनेता शूजित सरकार की आगामी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में काम करेंगे।

लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित पारिवारिक कॉमेडी फिल्म इसी वर्ष नवंबर में रिलीज होगी।

‘विक्की डोनर’, ‘पीकू’ और ‘अक्टूबर’ फेम जूही चतुर्वेदी ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म का निर्माण रोनी लाहिड़ी और शील कुमार ने किया है।

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं और जूही इस कहानी पर कुछ समय से काम कर रहे हैं.. हम सब जानते हैं कि जब जूही कोई कहानी लेकर आती हैं तो उसमें एक अनोखापन होता है जो उनका टे्रडमार्क है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जैसे ही इसे पढ़ा, मैं बहुत उत्साहित हो गया और इसे मेरे दोस्त और निर्माता रोनी और उसी समय बच्चन जी तथा आयुष्मान से साझा किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘पीकू’ और ‘विक्की डोनर’ के बाद मैं बच्चन जी और आयुष्मान को साथ लेकर काम करना चाहता था।’’

फिल्म के शीर्षक पर उन्होंने कहा कि यह कहानी लखनऊ पर आधारित है और ‘गुलाबो सिताबो’ स्थानीय लोगों की बोलचाल का एक मजेदार हिस्सा है और जहां तक कहानी का सवाल है, और अधिक जानने के लिए इंतजार कीजिए और फिल्म देखिए।
(आईएएनएस)

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0