1 of 1 parts

Home tips:फटी एडियों से पाएं छुटकारा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 Nov, 2017

Home tips:फटी एडियों से पाएं छुटकारा
अक्सर लोग पैरों की तरफ से लापरवाह रहते हैं जबकि इनकी देखभाल भी चेहरे की देखभाल की तरह ही जरूरी है। एडी फटना भी पैरों की गंभीर समस्या है। एडियों फटने के कई कारण हो सकते हैं। एडियों की सफाई न होना, जूते का उपयोग न करना आदि। नंगे पांव घूमने से उन पर धूल मिट्टी जम जाने से, वहां की त्वचा कठोर हो जाती है। फलस्वरूप रक्त संचार ठीक से न होने से, पौष्टिक तत्वों की कमी होने तथा पाचन शक्ति की कमी से एडियां फट जाती हैं। शीतकाल में बदलते मौसम से त्वचा के शुष्क होने के कारण चिकनाई के अभाव से तथा शरीर की भीतरी उष्मा तथा शरीर में कैल्शियम की कमी से भी एडियां फट जाती हैं। ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्न
दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!


सर्दियों के दिनों में एडियों की सुरक्षा के लिए पैरों को खुला कम रखें। जुराबें व जाूतों का इस्तेमाल करें। रात को सोते समय मलाई में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर एडियों पर एक-दो मिनट मालिश करें, इससे एडियों नहीं फटेंगी।

रात को सोते समय एडियों पर जैतून के तेल की मालिश करने से एडियां फटने की संभावना कम होती है।

मलाई में थोडी सी हल्दी मिलाकर पैरों पर मलें, इससे पैरों का कालापन दूर होकर पैरों की सौंदर्य वृद्धि होती है और साथ ही नाखूनों के किनारे बैठे धूल कण साफ हो जाते हैं।

हर रोज वैसलीन लगानी जरूरी है। वैसलीन में अगर मधुमक्खी के छत्ते का मोम मिलाकर लगाया जाए, तो आराम शीघ्र मिलेगा।
अनचाहे गर्भ से बचाव अब बहुत ही आसान
घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


How to get rid of cracked heel at home, How to get rid of cracked heel naturally, How to Heal Cracked Feet, Home Remedies for Cracked Heels, Ways to Heal Cracked Feet, Home Remedies in Hindi, skin car

Mixed Bag

  • Beauty Tips;कच्चे दूध से पाएं प्राकृतिक निखार, रूखापन और मुंहासों से राहत का आसान तरीकाBeauty Tips;कच्चे दूध से पाएं प्राकृतिक निखार, रूखापन और मुंहासों से राहत का आसान तरीका
    दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन त्वचा की गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। अगर चेहरे पर दिनभर धूल और प्रदूषण जमा हो जाए, तो दूध से हल्की मसाज करने मात्र से यह गंदगी साफ हो जाती है। आयुर्वेद में इसे त्वचा की नमी बनाए रखने वाला माना गया है। रोजाना केवल एक चम्मच दूध को हाथों में लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा को अंदर से ताजगी मिलती है।...
  • अगर आपको पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द तो अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहतअगर आपको पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द तो अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत
    आयुर्वेद के अनुसार, पैरों की सूजी नसें मुख्य रूप से वात दोष और रक्त संचार की कमजोरी से जुड़ी होती हैं। जब शरीर में वात असंतुलित हो जाता है, तो नसों में सूखापन और कमजोरी आने लगती है। वहीं, विज्ञान कहता है कि नसों के अंदर मौजूद वाल्व जब कमजोर हो जाते हैं, तो खून नीचे की ओर जमा होने लगता है, जिससे नसों में सूजन आ जाती है। ऐसे में नियमित देखभाल और सही आदतें अपनाकर इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है।...
  • लगातार बाल झड़ना और अनियमित पीरियड्स? जिंक की कमी हो सकती है इसकी वजहलगातार बाल झड़ना और अनियमित पीरियड्स? जिंक की कमी हो सकती है इसकी वजह
    विज्ञान के अनुसार, जिंक शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत, इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने, हार्मोन संतुलन बनाने और डीएनए निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। आयुर्वेद की भाषा में समझें तो यह शरीर की धातुओं को मजबूत करता है और अग्नि यानी पाचन शक्ति को संतुलित रखने में मदद करता है।...
  • बढ़ते मोटापे से हैं परेशान? धनुरासन की मदद से पेट की चर्बी को कहें अलविदाबढ़ते मोटापे से हैं परेशान? धनुरासन की मदद से पेट की चर्बी को कहें अलविदा
    योग विशेषज्ञ के अनुसार, बढ़ते मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए योग और व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इनमें से एक बेहद कारगर योगासन है धनुरासन। यह पेट के बल लेटकर किया जाने वाला योगासन है, जिसमें पूरा शरीर धनुष की शेप में आ जाता है। यह आसन पीठ और पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है।...

Ifairer