1 of 1 parts

हिना खान ने बेहद खास अंदाज में किया कान्स में डेब्यू

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 May, 2019

हिना खान ने बेहद खास अंदाज में किया कान्स में डेब्यू
कान्स। मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान ने 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना शानदार डेब्यू किया। इस सामरोह में हिस्सा लेने के लिए हिना ने एक चमकदार गाउन का चुनाव किया जिसे लेबनान के एक डिजाइनर जियाद नकाड ने डिजाइन किया था।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शोज में अपने किरदारों के लिए मशहूर हिना खान ने एक चमकीला ग्रे कलर का गाउन पहना। प्लंजिंग नेकलाईन और मॉडरेट ट्रेल इस गाउन की खूबसूरती को और भी बढ़ा रही थी।

हिना के चेहरे पर मेकअप हल्का था और उन्होंने न्यूड पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई थी। अपने बालों को पीछे की ओर बांधकर उन्होंने अपने इस लुक को पूरा किया।

हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह फोटोग्राफर्स के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में हिना ने लिखा : ‘‘कान्स 2019, यह तस्वीर केवल मात्र एक तस्वीर ही नहीं है, यह ईश्वर का संकेत है। चमकता हुआ सितारा।’’

72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिना भारत की ओर से एक वक्ता भी होंगी।

इसमें उनकी पहली फिल्म ‘लाइंस’ का फस्र्ट लुक लॉन्च किया जाएगा जो कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

(आईएएनएस)

#उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...


hina khan,cannes,cannes film festival,ziad nakad,हिना खान

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer