1 of 1 parts

Beauty Tips : शैंपू के बाद भी झाड़ू जैसे दिखते हैं बाल नहाने से पहले करें ये 5 मिनट का काम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 May, 2026

Beauty Tips : शैंपू के बाद भी झाड़ू जैसे दिखते हैं बाल नहाने से पहले करें ये 5 मिनट का काम
क्या महंगे से महंगा शैंपू लगाने के बाद भी आपके बाल रूखे बेजान और फ्रिजी हो जाते हैं असल में प्रदूषण केमिकल और हार्ड वॉटर बालों की नेचुरल नमी छीन लेते हैं। अगर पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट पर पैसे बर्बाद नहीं करने हैं तो शैंपू करने से ठीक पहले यानी प्री-वॉश रूटीन में इनमें से कोई 1 घरेलू उपाय आजमाएं। बाल पहली ही बार में मखमली सॉफ्ट हो जाएंगे। 
ये हैं 5 जादुई प्री-वॉश उपाय शैंपू से 20 मिनट पहले आजमाएंः

दही नेचुरल मॉइस्चराइजरः 
दही में लैक्टिक एसिड होता है। इसे फेंटकर बालों पर लगाएं। यह बालों की खोई नमी लौटाएगा। 

एलोवेरा जेल डीप कंडीशनिंगः 

फ्रेश एलोवेरा जेल को जड़ों से सिरों तक लगाएं। यह बालों को रेशमी और चमकदार बनाता है। 

हॉट ऑयल + स्टीमः 

गुनगुने नारियल या बादाम तेल से मालिश करें। फिर गर्म पानी में भीगा तौलिया सिर पर 10 मिनट लपेटें। बाल जड़ों से मजबूत होंगे। 

राइस वॉटर स्प्रे कोरियन हेयर सीक्रेटः 

चावल के पानी को बालों पर स्प्रे करें। यह डैमेज्ड बालों को ठीक कर शीशे जैसी चमक देता है। 

बनाना-हनी मास्क सुपर सॉफ्टनेसः 

पके केले को मैश करके 1 चम्मच शहद मिलाएं। यह पैक बेहद रूखे और दोमुंहे बालों के लिए बेस्ट है। कभी भी बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं इससे बाल और ड्राई होते हैं। हमेशा नॉर्मल या गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी


shampoo, hair damage, pollution, chemicals, hard water, loss of moisture, home remedies, hair care routine, pre-wash remedies, soft hair,

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0