1 of 1 parts

बढ़ाना चाहते हैं यौन शक्ति, इन चीजों का करें सेवन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 31 May, 2022

बढ़ाना चाहते हैं यौन शक्ति, इन चीजों का करें सेवन
आजकल यौन शक्ति की समस्या आम हो गयी है और इसकी वजह है खाने में जंग फूड को शामिल करना। जिसकी वजह से शरीर में पोषण तत्व की कमी हो जाती है और यह कई समस्याओं को जन्म देती है और इसी के चलते यौन शक्ति की कमी एक प्रमुख समस्या है। यौन शक्ति की कमी की वजह से नव दम्पत्तियों का वैवाहिक जीवन पूरी तरह से नष्ट हो जाता है। वर्तमान में जितने रिश्तों के टूटने के समाचार आते हैं सम्भवत: उनमें से सत्तर प्रतिशत का कारण युवाओं का शारीरिक सम्पर्क के दौरान सन्तुष्ट न होना होता है।
इस परेशानी से हर कोई चिंतित रहता है। सही समय पर खाना नहीं खाना भी इस समस्या को पैदा करता है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोग दवाइयाँ लेना पसंद करते हैं। इनकी वजह से एक बार के लिए इस समस्या से राहत मिल सकती है पर पूरी तरह से इसे दूर नहीं किया जा सकता है। इसके खाने में उन चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो इस परेशानी को जड़ से ही खत्म कर दें।
आइए डालते हैं एक नजर उन खाद्य वस्तुओं पर जिनको खाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है—

1. हरी पत्तेदार सब्जियाँ और मौसमी फल
हरी सब्जियों, अंकुरित अनाज, फल, घी, मधु, दूध आदि को अपने भोजन का में शामिल करे मौसम के अनुसार जो भी फल मिलें,उन फलों को खाना शुरू करें। सलाद को भी खाने की आदत बना ले।

2. अदरक
अदरक का सेवन करने से यौन शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। रात में डिनर के वक्त इसे खाया जाए या फिर अदरक वाली चाय का सेवन किया जाना चाहिए।

3. इलायची
इलायची का सेवन भी यौन शक्ति को बढ़ा सकता है। इसके लिए चाय में इलायची को डालकर रोज़ाना पीना भी फायदेमंद होता है।

4. मिर्च
खाने में थोड़ा तीखा बनाया जाये तो इसकी वजह से एंडोरफीन रीलिज होता है जो आपको अच्छा महसूस कराती है। संबंध बनाने के लिए मूड का अच्छा होना बहुत ही जरूरी होता है। जोकि मिर्च से जल्दी ही बन जाता है।

5. छुहारे
चार-पांच छुहारे, दो-तीन काजू तथा दो बादाम को 300 ग्राम दूध में खूब अच्छी तरह से उबालकर तथा पकाकर दो चम्मच मिश्री मिलाकर रोजाना रात को सोते समय लेना चाहिए। इससे यौन इच्छा और काम करने की शक्ति बढ़ती है।

6. लहसुन
लहसुन आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढाता है बल्कि आपकी सेक्स लाइफ को भी बढाता है7 लहसुन की 2-3 कलियां का प्रतिदिन सेवन से यौन- शाक्ति बढ़ती है।

7. तुलसी के बीज और सफेद मुसली

15 ग्राम तुलसी के बीज और 30 ग्राम सफेद मुसली लेकर चूर्ण बनाएं, फिर उसमें 60 ग्राम मिश्री पीसकर मिलाकर शीशी में भरकर रख दे। 5 ग्राम की मात्रा में यह चूर्ण सुबह-शाम दूध में मिलाकर पिने से भी यौन समस्या दूर होती है।

#सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


Want to increase sexual power, consume these things, sexual power, Garlic, Dates, Cardamom, Ginger

Mixed Bag

News

हेमा मालिनी अब पहली बार लाइव स्टेज पर गाएंगी, डायमंड जुबली कॉन्सर्ट में दिखेगा छह दशक का सुनहरा सफर
हेमा मालिनी अब पहली बार लाइव स्टेज पर गाएंगी, डायमंड जुबली कॉन्सर्ट में दिखेगा छह दशक का सुनहरा सफर

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0