आईपीएल 2026 : एलएसजी के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी, 4 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 Apr, 2026

आईपीएल 2026 : एलएसजी के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी, 4 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए
स्पोर्ट्स डेस्क। नई दिल्ली 

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। एलएसजी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है, लेकिन बल्लेबाजी में निराश किया है। टीम के शीर्ष क्रम में कई बड़े नाम हैं जो अब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। इसमें एक नाम ऐसा भी है जिसकी फीस 21 करोड़ लेकिन सीजन में अब तक एक भी 21 रन वाली पारी नहीं खेल सका है। 

हम बात कर रहे हैं एलएसजी के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन की। टी20 फॉर्मेट में दुनिया के सर्वाधिक खतरनाक बल्लेबाज माने जाने वाले पूरन का बल्ला आईपीएल 2026 में शांत है। सीजन के 4 मैचों की 4 पारियों में उनके बल्ले से महज 41 रन आए हैं जिसमें सर्वाधिक स्कोर 19 रन है। पूरन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अकेले दम विपक्षी टीम पर दबदबा बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं। 

वह एलएसजी के लिए कई बार पिछले सीजन और उसके पहले ऐसा कर भी चुके हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में उनका बल्ला पूरी तरह शांत है। पूरन की असफलता टीम की परेशानी का कारण बना हुआ है। उनकी निराशाजनक फॉर्म की वजह से एलएसजी का मध्यक्रम अचानक बेहद कमजोर नजर आ रहा है। दूसरे युवा बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ रहा है जिसे वे अधिकांश मौकों पर नहीं झेल पा रहे हैं। 

एलएसजी सीजन के 4 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। यह आंकड़ा और निराशजनक हो सकता था अगर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकुल चौधरी की यादगार पारी नहीं आई होती। ऐसे में अगर एलएसजी को आगामी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो पूरन का फॉर्म में लौटना बेहद जरूरी है।

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0