1 of 1 parts

गर्मियों में छा गई आम बास्केट, 20 मिनट में तैयार होने वाली स्वादिष्ट और आकर्षक डिश ने जीते लोगों के दिल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 May, 2026

गर्मियों में छा गई आम बास्केट, 20 मिनट में तैयार होने वाली स्वादिष्ट और आकर्षक डिश ने जीते लोगों के दिल
उदयपुर। गर्मियों की दस्तक के साथ ही आम का मौसम हर किसी की पसंद बन जाता है। इस बार इस मौसम की खास चर्चा में है एक नई और अनोखी मिठाई आम बास्केट, जिसे उदयपुर की जानी-मानी फूड ब्लॉगर श्वेता ईनाणी ने हाल ही में पेश किया है। यह डिश ना केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि अपनी सुंदर प्रस्तुति से भी लोगों का ध्यान खींच रही है। 

श्वेता ईनाणी ने बताया कि आम बास्केट को बनाना बेहद आसान है। बारीक सिवइयों को घी में भूनकर दूध के साथ एक कटोरी के आकार में जमाया जाता है, जिससे वह कुरकुरी बास्केट का रूप ले लेती है। इसके बाद कटे हुए आम, शक्कर और ड्रायफ्रूट्स पाउडर को मिलाकर स्वादिष्ट टॉपिंग तैयार की जाती है। 

तैयार बास्केट को फ्रिज से निकालकर उसमें आम का पेस्ट और कटे आम के टुकड़े भर दिए जाते हैं, और उसे गुलाब की पंखुड़ियों से खूबसूरती से सजाया जाता है। महज 20 मिनट में बनने वाली यह रेसिपी इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही है। खास तौर पर बच्चों और मिठाई प्रेमियों के बीच आम बास्केट ने खास जगह बना ली है। फूड लवर्स इसे गर्मियों की एक परफेक्ट स्वीट ट्रीट मान रहे हैं। 

-श्वेता ईनाणी, फूड ब्लॉगर उदयपुर

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Mango basket, Shweta Inani, Udaipur food blogger, summer dessert, mango season, food presentation, unique recipe, Lake City food trends,

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0