1 of 1 parts

रिश्ते की लक्ष्मण रेखा: सिर्फ प्यार ही नहीं, इन 5 पर्सनल बाउंड्रीज के बिना अधूरा है हर कपल का रिश्ता

By: Team Aapkisaheli | Posted: 28 Sep, 2026

रिश्ते की लक्ष्मण रेखा: सिर्फ प्यार ही नहीं, इन 5 पर्सनल बाउंड्रीज के बिना अधूरा है हर कपल का रिश्ता
मजबूत और लंबे रिश्ते की नीव सिर्फ प्यार या भरोसे पर नहीं बल्कि आपसी समझ और पर्सनल बाउंड्रीज पर टिकी होती है। अक्सर कपल्स प्यार के नाम पर प्राइवेसी पैसे और व्यक्तिगत अधिकारों से जुड़ी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। यही अनदेखी आगे चलकर आपसी मनमुटाव और दरार की सबसे बड़ी वजह बनती है। सुप्रीम कोर्ट की लीगल एक्सपर्ट के अनुसार हर रिश्ते को खुशहाल और सुरक्षित बनाए रखने के लिए 5 मुख्य बाउंड्रीज तय करना बेहद जरूरी है।

​फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी - शादी से पहले या बाद में कमाई कैसे खर्च होगी जॉइंट अकाउंट होगा या सेपरेट और कर्ज की जिम्मेदारी किसकी होगी इन पर स्पष्टता जरूरी है। मिलकर खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी या गाड़ी में किसकी कितनी हिस्सेदारी होगी और कागजात पर किसका नाम रहेगा यह पहले से तय होना चाहिए।


​प्राइवेसी और डिजिटल स्पेस - रिश्ते में होने का मतलब यह नहीं कि आप पार्टनर का फोन पासवर्ड या सोशल मीडिया अकाउंट हर वक्त चेक करें। बिना अनुमति के पार्टनर की पर्सनल चैट या तस्वीरें किसी तीसरे के साथ शेयर करना न केवल भरोसा तोड़ता है बल्कि कानूनी रूप से भी बड़ा अपराध है।


​व्यक्तिगत आजादी का सम्मान - पार्टनर होने का अर्थ यह नहीं कि सामने वाले की हर बात में आपकी सहमति अपने आप मान ली जाए। हर इंसान की अपनी पसंद विचार और आजादी होती है। किसी भी फैसले में पार्टनर की व्यक्तिगत इच्छा का सम्मान होना चाहिए।


​ लिव-इन रिलेशनशिप के कानूनी अधिकार - लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को यह समझना जरूरी है कि साथ रहने मात्र से विवाह जैसे पूरे कानूनी अधिकार नहीं मिलते। हालांकि कानून कुछ संरक्षण जरूर देता है फिर भी दोनों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की सही जानकारी होनी चाहिए।


​इमोशनल बाउंड्रीज और मी-टाइम - हर समय एक-दूसरे पर निर्भर रहने के बजाय थोड़ा पर्सनल स्पेस देना जरूरी है। पार्टनर तनाव में हो तो उसे वक्त दें। अपने शौक और दोस्तों के लिए समय निकालना रिश्ते में हमेशा नयापन बनाए रखता है।

हेमलता शर्मा जयपुर

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


Relationship boundaries, personal boundaries in relationship, healthy relationship boundaries, relationship tips, couple relationship tips

Mixed Bag

News

प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर
प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर

Ifairer