1 of 1 parts

सेक्स के लिए पुरूष भी करते है इंकार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Nov, 2017

सेक्स के लिए पुरूष भी करते है इंकार
आमतौर पर देखा गया है कि पुरूष अक्सर सेक्स के प्रति ज्यादा रूचि रखते है लेकिन यह पूर्णयता सत्य भी नही है। कई बार ऎसा भी होता है कि जब पुरूष सेक्स से इंकार कर देते है। किन परीस्थितियों में करते है पुरूष सेक्स से इंकार आइये इसके कुछ पहलुओ पर विचार करते है। 1) डिप्रेशन जिन्दगी में जहर घोल देता है। डिप्रेशन में रहने वाले व्यक्ति धीरे-धीरे सभी चीजों में अपनी रूचि खाने लगते है यहॉं तक अधिक डिप्रेशन प्राणघातक भी हो जाता है। इसलिए कई बार मानसिक तनाव के चलते पुरूष सेक्स करने से सीधा मना कर देते है।
2) अक्सर यही देखा और माना गया है कि युवाओं में सेक्स करने की ललक अधिक होती है। परन्तु एक रिसर्च के सर्वे के मुताबिक 20 से 30 वर्ष की आयु के पुरूषो में सेक्स की बजाय नींद की ओर अधिक आर्कषण पाया गया है।
3) हमारे समाज में आज भी ज्यादातर महिलाएं सेक्स के बारे में खुलकर बात करने में झिझकती है। हर पुरूष चाहता है कि वह अपनी पार्टनर से सेक्स के बारे में खुलकर बात करे परन्तु अपने पार्टनर से मिले रूखे व्यवहार से बोझिल होकर सेक्स के प्रति रूचि कम होने लगती है।
4) एक अध्ययन में पाया गया है कि पुरूषो में महिलाओं से अधिक ईगो प्रोबलम होती है। अपने अहम् पर लगी चोट जल्दी से बदार्शत नही कर पाते है इस स्थिति में सेक्स के लिए इंकार करना उन्हें अपने पार्टनर को सजा देने का सबसे सरल और इफेक्टिव उपाय लगता है। परन्तु ऎसा करना बिल्कुल गलत है क्योंकि यौन-संबंधो में ब़डती दूरी का असर सीधा रिश्तो की गहराई पर प़डता है।
5) आज की भागती-दौडती जिन्दगी में काम की थकान, पारावारिक कलह, एकाकी परिवार और नित्य नई-नई समस्याएं भी पुरूषों में सेक्स प्रति रूचि को कम कर देती है। ऎसे में उनके पार्टनर को चाहिए कि वो अपना अधिक से अधिक प्यार देने की कोशिश करे तथा आकर्षण को कम न होने दें।
6) अध्ययनो से यह भी पता चला है कि जो पुरूष हस्तमैथुन की क्रियाओं में लिप्त रहते है वे धीरे-धीरे इसमें ही अधिक संतुष्टि का अनुभव करने लगते है और इसलिए साथी के साथ यौन-संबंध बनाने से कतराने लगते है।
7) हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं से भी सेक्स के प्रति रूचि कम हो जाती है। लिंग में किसी प्रकार की विकृति या बिमारी भी सेक्स से इंकार करने की वजह हो सकती है।

#उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...


Men also deny for sex, love, romaance, Relationship

Mixed Bag

News

हेमा मालिनी अब पहली बार लाइव स्टेज पर गाएंगी, डायमंड जुबली कॉन्सर्ट में दिखेगा छह दशक का सुनहरा सफर
हेमा मालिनी अब पहली बार लाइव स्टेज पर गाएंगी, डायमंड जुबली कॉन्सर्ट में दिखेगा छह दशक का सुनहरा सफर

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0