Gardening: तपती गर्मी में भी मुस्कुराएंगे आपके पौधे लू के थपेड़ों से बचाने के लिए अपनाएं ये कूल नुस्खे
By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Mar, 2026
जैसे जैसे पारा चढ़ रहा है इंसानों के साथ साथ बेजुबान पौधों की भी शामत आ गई है तेज धूप और गर्म हवाएं न सिर्फ मिट्टी की नमी सोख लेती हैं बल्कि पौधों को झुलसा कर उन्हें बेजान बना देती हैं अगर आप भी अपने घर के बगीचे या बालकनी को हरा भरा रखना चाहते हैं तो यह वक्त एक्स्ट्रा केयर का है
पेश हैं कुछ अनोखे और असरदार तरीके जिनसे आप अपने पौधों को इस भीषण गर्मी और हीट स्ट्रेस से बचा सकते हैं।
वाटरिंग का सही समय सूरज उगने से पहले या ढलने के बाद: दोपहर की कड़ी धूप में पानी देना पौधों के लिए नुकसानदेह हो सकता है सबसे अच्छा समय सुबह 6 से 8 बजे के बीच या शाम को सूरज ढलने के बाद का है इससे पानी जड़ों तक गहराई से पहुंचता है और वाष्पीकरण कम होता है।
क्ले पॉट और डबल पॉटिंग का जादू: अगर आपके पास प्लास्टिक के गमले हैं और आप उन्हें बदल नहीं सकते तो डबल पॉटिंग तकनीक अपनाएं एक बड़े मिट्टी के गमले के अंदर अपने प्लास्टिक के गमले को रख दें और दोनों के बीच के खाली हिस्से में गीली घास या कोकोपीट भर दें यह एक नेचुरल एयर कंडीशनर की तरह काम करेगा और जड़ों को कभी उबलने नहीं देगा।
एप्सम साल्ट का जादुई इस्तेमाल: तेज गर्मी में पौधे मैग्नीशियम को सोखना बंद कर देते हैं जिससे उनकी पत्तियां पीली होकर गिरने लगती हैं महीने में एक बार एक लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम साल्ट घोलकर छिड़काव करें यह क्लोरोफिल बनाने में मदद करता है और पौधों की धूप सहने की शक्ति को दोगुना कर देता है।
डीप रूट वाटरिंग बोतल तकनीक: ऊपर से पानी डालने पर वह तुरंत सूख जाता है एक पुरानी प्लास्टिक की बोतल लें उसमें बारीक छेद करें और उसे पौधे की जड़ के पास मिट्टी में गाड़ दें अब पानी इस बोतल में भरें यह पानी सीधा जड़ों की गहराई तक जाएगा जहाँ नमी लंबे समय तक बनी रहती है यह ड्रिप इरिगेशन का सबसे सस्ता और सटीक देसी तरीका है।
दोपहर में खाद देना यानी धीमा जहर: गर्मी में कभी भी नाइट्रोजन से भरपूर खाद जैसे यूरिया या ताजी गोबर खाद न दें गर्मी और खाद की हीट मिलकर जड़ों को जला सकती है अगर खाद देनी ही है तो सिर्फ ठंडी तासीर वाली खाद जैसे केले के छिलके का पानी या ठंडी चाय पत्ती का ही उपयोग करें
अगर आपका पौधा बहुत ज्यादा झुलस गया है तो उसे फौरन अंधेरे या ठंडी जगह पर न रखें उसे धीरे धीरे छाया में लाएं वरना टेम्परेचर शॉक से वह तुरंत मर सकता है।
- हेमलता शर्मा, जयपुर
#गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!