1 of 2 parts

खुशहाल जिन्दगी के लिए जरूरी है जीवन में सेक्स के रोमांच को बनाए रखना

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Oct, 2022

खुशहाल जिन्दगी के लिए जरूरी है जीवन में सेक्स के रोमांच को बनाए रखना
खुशहाल जिन्दगी के लिए जरूरी है जीवन में सेक्स के रोमांच को बनाए रखना
यौन संबंध जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है । सुखी जीवन में सेक्स को एक महत्त्वपूर्ण पूरक माना जाता है। जिस तरह से हम अपने खान पान का ध्यान रखते हैं, उसी तरह से जीवन में सेक्स का भी बड़ा महत्व होता है। सेक्स के रोमांच को जीवन में बरकरार रखना बेहद जरूरी होता है अन्यथा आपके साथी की रुचि आपमें कम हो जाएगी। इसकी वजह से रिश्ते पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे बचाव के लिए आपको सेक्स के सही तरीकों का पता होना चाहिए। इसमें नयापन लाने की जरूरत है ताकि कुछ अलग होने से साथी की उत्सुकता और उत्साह दोनों बना रहे और आपको भी लगे कि हम कुछ नया करने जा रहे हैं। यहां हम आपको सेक्स में रोमांच लाने के कुछ सुझाव बता रहे हैं—
किस, जो पहले कभी न किया हो
आप अपने साथी को इस तरह से किस करें जैसे उसे ही क्या संसार में किसी को भी पहली बार कर रहे हों। साथ ही यह भी सोचें यह आपका सबसे अच्छा चुंबन होना चाहिए। हालांकि यह तभी संभव होगा जब आपका साथी भी इस काम में पूरे मनोयोग से आपका साथ दे अर्थात् उसको भी उतना ही उत्साहित होना चाहिए जितने कि आप हैं। अत: उसे भी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार करें, प्रेरित करें। फिर देखिए, आपको अलग ही तरह के आनंद की अनुभूति होगी। आप और आपके साथी के रोम-रोम में उत्तेजना का संचार होगा।

म्यूजिक से रोमांच बनाएं
आपको सेक्स को नए तरीके से एन्जॉय करने के लिए चाहिए कि आप बहुत धीमा संगीत चला दें और अपने साथी को डांस के लिए निमंत्रित करें। लेकिन ध्यान रहे म्यूजिक बहुत लाउड और तेज वॉल्यूम में नहीं होना चाहिए। आप डांस के जरिए अपने साथी को खुश कर सकते हैं और इसके साथ ही फोरप्ले को भी एन्जॉय कर सकते हैं।

कुछ ऐसा करें
उन्मादी सेक्स करना आपके अंदर के सेक्स के प्रति आक्रामकता को दर्शाता है। भले ही आप बाहरी दुनिया में बेहद ही गंभीर और शांत रहने वाले हों लेकिन बेडरूम के अंदर आपको अपने साथी पर हावी होना होगा। आप अपने साथी से वैसी बातें कीजिए जिसकी कल्पना आपके साथी ने नहीं की होगी। ऐसा करने से आप अपने साथी को सेक्स के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

फेंटेसी का प्रयोग करें

#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी


खुशहाल जिन्दगी के लिए जरूरी है जीवन में सेक्स के रोमांच को बनाए रखना Next
For a happy life it is necessary to maintain the thrill of sex in life, sex life, happy life, love, relationship

Mixed Bag

News

गुल्लक 5 में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर
गुल्लक 5 में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0